छत्तीसगढ़नगरी निकायन्यूजलोरमी

वार्ड चलो अभियान कलेक्टर ने सुनी  देवार, संवरा जाति के लोगों से उनकी समस्याएं..निराकरण का आश्ववासन

हरिपथलोरमी– 11 दिसम्बर नगर पालिका परिषद  में जिला प्रशासन की अभिनव पहल ‘‘वार्ड चलो अभियान’’ की शुरूआत की गई। इस दौरान कलेक्टर  राहुल देव, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारीगण विभिन्न वार्डों में पहुंचे और आमलोगों से उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने मानस मंच लोरमी में शिव वार्ड, जवाहरलाल नेहरू वार्ड, महामाया वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, विवेकानंद वार्ड, हरिविहार वार्ड और अग्रसेन वार्ड में जाकर  वार्डवासियों और व्यावसायियों से साफ-सफाई, पेयजल, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं के संबंध में चर्चा की।

         कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 01 में शिव घाट के पास पहुंचकर देवार और संवरा जाति के लोगों से बातचीत कर उनकी भी समस्याएं सुनी। इस दौरान संवरा जाति के लोगों ने बताया कि वे लोग मेहनत मजदूरी करके जीवनयापन करते हैं। उनके पास आय का कोई अन्य जरिया नहीं है। जमीन आबादी पट्टा नहीं होने के कारण उनका आवास नहीं बन पा रहा है। यहां पर दोनों जाति मिलाकर कुल 65 परिवार रहते हैं। उनकी मुख्य समस्या आवास एवं पेयजल आपूर्ति की है। 

इस पर कलेक्टर ने कहा कि उचित पहल कर आप लोगो की समस्या के निराकरण के आश्वसन दिए।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और इस क्षेत्र के विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मंशानुरूप शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शासन से सहयोग से प्रशासनिक स्तर पर जो बेहतर हो सकेगा, वो करेंगे। आप लोगों के कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ने के संबंध में प्रयास कराएंगे। 

*कलेक्टर-एसपी ने स्टॉलों का किया अवलोकन*

      कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वार्ड क्रमांक 05 में लगाए गए शिविर का अवलोकन किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्ड क्रमांक 05 में नागरिकों से चर्चा कर साफ-सफाई और शासन-प्रशासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान आमजनों द्वारा आवास योजना का लाभ दिलाने, राजस्व प्रकरण आय, जाति, निवास, आयुष्मान कार्ड, महतारी वंदन, प्रधानमंत्री सूर्य घर, श्रम विभाग, कौशल विकास आदि से संबंधित आवेदन सौंपे गए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

वार्ड चलो अभियान’’ 12 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला राम्हेपुर में

           नगर पालिका सीएमओ लालजी चंद्राकर ने बताया कि 12 दिसंबर को शासकीय प्राथमिक शाला राम्हेपुर में गायत्री वार्ड, गुरु घासीदास वार्ड, संत रविदास वार्ड, संत कबीर दास वार्ड और ठाकुर देव वार्ड तथा 13 दिसंबर को नवीन थाना भवन के सामने गांधीडीह में जय दुर्गा वार्ड, सुभाष चंद्र बोस वार्ड, महावीर वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड और महात्मा गांधी वार्ड के लोगों की समस्याए एवं मांगों को सुना जाएगा और त्वरित निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। 

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शुक्ला, राकेश दुबे, रिक्की सलुजा, सुरेश श्रीवास, घँशु राजपूत, सोहन डड़सेना, राकेश गुप्ता, अशोक जायसवाल,राकेश जायसवाल,आनंद वैष्णव, एसडीओपी माधुरी धिरही, सीएमओ लालजी चंद्राकर, अखिलेश वैष्णव, तहसीलदार शेखर पटेल,नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी, इंजीनियर मयंक साहू, मनोज जायसवाल, भूपेन्द्र एवं नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!