

हरिपथ:लोरमी/पथरिया।17 सितंबर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा और समर्पण के तहत चलाए जा रहे “25 वर्ष सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत गुरुवार 17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में 101 दीप प्रज्वलित कर जनसामान्य को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित लाल ने अस्पताल के समस्त स्टाफ को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक पहुंचाने के लिए संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना है।
इसी क्रम में विकासखंड पथरिया अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया गया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव एवं पथरिया स्थित जन औषधि केंद्रों में भी दीप प्रज्वलित कर आम लोगों को न्यूनतम दर पर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित लाल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत टोप्पो, डॉ. दिव्या श्रीवास, दंत चिकित्सक ऋषि राज मेश्राम, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक निमिष कुमार मिश्रा, विकासखंड लेखा प्रबंधक प्रवीण चतुर्वेदी, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम प्रभारी चिंतामणि शर्मा, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम प्रभारी एस.के. कौशल, जन औषधि केंद्र पथरिया के संचालक देवेंद्र यादव सहित अस्पताल के स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर खपरीकलां में रंगोली से उकेरी गई आकर्षक तस्वीर, लोरमी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में जश्न का माहौल
लोरमी- ग्रामीण अंचलों में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा केक काटकर मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की गई तथा जयघोष के नारे लगाए गए।
ग्राम खपरीकलां स्थित काली पंडाल में जन्मदिन उत्सव का विशेष आकर्षण मूर्तिकार अनिरुद्ध कुंभकार के द्वारा बनाई गई रंगोली रहीउन्होंने अपनी अद्भुत कलाकारी से रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ऐसा सजीव चित्र बनाया कि देखने वाले देखते ही रह गए। वहां मौजूद सभी लोगों ने मूर्ति कार की कला की जमकर सराहना की।
इसी प्रकार क्षेत्र के अन्य ग्रामीण अंचलों सेवा सहकारी समिति मर्यादित खपरीकलां पंजीयन क्रमांक 1353 व सहसपुर, लगरा, कोसमतरा, सिंघनपुरी, कुकुरहट्टा भाठा, रैयतरा एवं साल्हेघोरी में भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से गोंडखांम्ही मंडल अध्यक्ष लेख राम ठाकुर, खपरीकलां जनपद सदस्य मदन चंद्राकर, जवाहर लाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य परसादी राम यादव, मंडल कोषाध्यक्ष मनोज केसरवानी, कृष्ण साहू, छेदी लाल कुंभकार, इतवारी साहू, बूथ अध्यक्ष ईश्वर साहू, महेश सोनकर, भरत लाल कुंभकार, महेशी यादव विजय, मनीष साहू आचार्य जी लक्ष्मी कांत शर्मा,प्रदीप गुप्ता, गोकुल निषाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसी तरह ग्राम बोइरपारा में ग्राम पंचायत सरपंच संघ अध्यक्ष ज्ञानेशवर सिंह क्षत्रिय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर दीपक प्रज्वलित किया गया।

नगर के बाजार मोहल्ले में मंदिर परिसर में दीपक जलाए गया।ग्राम डोंगरिगड़ में विनोद यादव के साथ ग्रामीणों ने दीपक जलाए।
