उत्सवउपलब्धिछत्तीसगढ़जागरुकतान्यूजभाजपालोकार्पणलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविद्युत विभागविधानसभा

नवलपुर मे 5 एमवीए सबस्टेशन का शुभारंभ: बाबा साहब के विचारों से मजबूत हो रहा सामाजिक न्याय का आधार .. डिप्टी सीएम अरुण साव

हरिपथ:लोरमी14 अप्रेल उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक  अरुण साव आज मारूकापा एवं पथर्री में आयोजित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम नवलपुर में क्षेत्र के 10 गांवों में लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी। सब स्टेशन की क्षमता 3.0 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए का शुभारंभ किये। इससे 6500 उपभोक्ताओं और 3500 कृषि पंप धारक किसानों को लाभ मिलेगा।

श्री साव ने कहा कि भारत की संस्कृति सदैव से समरसता और एकता की प्रतीक रही है। हमारे समाज में भेदभाव की कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवनभर जातिगत भेदभाव को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया और एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य आज निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में ऐसे अनेक प्रयास किए गए हैं, जिनसे बाबा साहब के जीवन से जुड़े स्थलों को सम्मानित किया गया है और उनकी विचारधारा को सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसमें नागरिकों को मौलिक अधिकार दिए गए हैं, जो समानता, स्वतंत्रता और गरिमापूर्ण जीवन की गारंटी देते हैं। धर्म, जाति, लिंग या रंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त करने की व्यवस्था संविधान में स्पष्ट रूप से की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति का सही आकलन वहां की महिलाओं की स्थिति से होता है, इसलिए महिलाओं को समान अधिकार और अवसर देना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मोदी सरकार महिलाओं को राजनीति में अधिकार देने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आ रही है। 

श्री साव ने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुरुषों की। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं और अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बाबा साहब के विचारों को अपनाकर समाज को समरस, सशक्त और प्रगतिशील बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष  वर्षा विक्रम सिंह , नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, रामेश्वर बंजारे , कोमल गिरि गोस्वामी , विनय साहू,  भुवनेश्वर पात्रे , करणदास खांडे , गोवर्धन जांगड़े जी, जगमोहन चतुर्वेदी , सत्या जी, रोहित घृतलहरे , राजेंद्र टंडन , लव कुमार टंडन , पंचराम टंडन , धनीराम यादव , गुरमीत सलूजा ,  उपाध्यक्ष  शांति भास्कर , सभापति  रत्ना काटले , अनिता साहू ,  प्रदीप गायकवाड , धर्मेंद्र बघेल , नरेंद्र पाल ,जनपद सदस्य सुरजीत भार्गव , मूलचंद डाहिर, संतोष साहू , , दिनेश साहू , प्रदीप मिश्रा , महाजन जायसवाल , रवि शर्मा , मंडल अध्यक्ष दिनेश कश्यप , सुशील यादव , राजेंद्र साहू , लेखराज ठाकुर , राजेश शुक्ला, महेंद्र खत्री , अशोक साहू  , प्रदीप साहू , सरपंच रितु रूपेंद्र डहरिया, जीवन दास ओग्रे , झरोखा दास अंनत , खेमूदास ढिढे , शिवप्रसाद जोगांस , गेंदराम बंजारे ,अमोलदास बंजारे , कांशीराम अंचल , मयाराम बंजारे ,गौटिया हिरालाल महिलागे , मोहनलाल जोगास , अरुण ध्रुव , प्यारे लाल भार्गव , अशोक ,  राजा सिंह मिरी , राजा सिंह , सरपंच पंचगण एवं पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवलपुर में सब स्टेशन क्षमता विस्तार का किया लोकार्पण… 10 गांवों को बिजली समस्या से मिलेगी राहत

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक  अरुण साव ने नवलपुर में मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत सब स्टेशन क्षमता विस्तार का लोकार्पण किया। इस कार्य से क्षेत्र के 10 गांवों में लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या दूर होगी। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन की क्षमता 3.0 एमवीए से बढ़ाकर 5 एमवीए कर दी गई है, जिससे 6500 उपभोक्ताओं और 3500 कृषि पंप धारक किसानों को लाभ मिलेगा।

श्री साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि, क्षेत्र के गांवों में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए नए सब स्टेशन का निर्माण और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार बेहतर बिजली सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने सभी ग्रामीणों को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि इस तरह के विकास कार्यों से क्षेत्र में सुविधा और समृद्धि बढ़ेगी।

इस अवसर पर श्री साव ने सब स्टेशन परिसर में सोलर पैनल का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल शून्य होगा और अतिरिक्त बिजली से आय भी प्राप्त होगी। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

सब स्टेशन का इन 10 गांवों को मिलेगा लाभ*

सब स्टेशन के क्षमता बढ़ने से नवलपुर, हड़गांव, लालपुर कला, नवागांव, औराबांधा, सुरेठा, बांधा, गैंजी, नारायणपुर, करीलकुंडा को लाभ मिलेगा। लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कोमल गिरी गोस्वामी , जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विनय साहू,रवि शर्मा जी, गुरमीत सलूजा , सुशील यादव , राजेंद्र साहू , दिनेश काश्यप,लेखराज ठाकुर , संतोष साहू , धनीराम यादव , दिनेश कश्यप , महाजन जायसवाल , प्रदीप मिश्रा, दिनेश साहू ,विकास केशरवानी , अधीक्षण अभियंता एसके जांगड़े , नंदकुमार सोनी , बीके तिवारी , मिलिंद पांडे ,  सरपंच कलेश्वर कश्यप ,  राजेंद्र पांडे , शत्रुघ्न कश्यप , गोविंद  , कंजू साहू , तपेश्वर गोस्वामी , खेमदास मानिकपुरी , राम अवतार साहू , कपिल कश्यप , कमल , भोलाराम कश्यप , महेंद्र कश्यप , केशव कश्यप , हेमंत कश्यप , देवेंद्र कश्यप , प्रेमदास मानिकपुरी , देवदानी शर्मा , सुनीता शर्मा , यशोदा मानिकपुरी , पंच कुमार साहू ,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest