वकालत से सियासत, अब बने विकास का वाहक:अरुण साव

हरिपथ:लोरमी– (विशेष खबर)25 नवम्बर क्षेत्र के विधायक एवँ छग शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव वकालत से सियासत तक शानदार सफर है। सियासी चुनौती को सफलता दिलाकर राज्य में फिर से भाजपा की सरकार स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाई। जीवटता से सरलतापूर्वक क्षेत्र में लोरमी क्षेत्र नया अध्याय लिख रहे है। दो वर्षों में हजार करोड़ से अधिक विभिन्न योजनाओं से विकास कार्यों को क्षेत्र को नई दिशा प्रदान कर रहें है। इस लिए उनको अब विकास पुरूष नाम की सज्ञा दे रहे है।
अरुण साव जी का जन्म 25 नवंबर 1968 को तत्कालीन बिलासपुर जिला और अभी के मुंगेली जिले के लोहड़िया गांव में हुआ था। साव जी के पिता स्व. अभयाराम साव हैं, उनके पिता जी 80 के दशक में मुंगेली मंडल के अध्यक्ष रहे। मुंगेली के एसएनजी कॉलेज से बीकॉम कर बिलासपुर से एलएलबी किया।
वकालत में भी उच्च पद-अरुण साव 1996 से 2005 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा मे विभिन्न पदों पर रहे। 2001 से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की स्थापना के साथ वकालत किया। 2004 में राज्य सरकार के पैनल लायर, 2005 से 2007 तक उप शासकीय अधिवक्ता, 2008 से 2013 तक उपमहाधिवक्ता छत्तीसगढ़ शासन रहे।
तहसील से राजधानी तक-1990 से 1995 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मुंगेली तहसील इकाई के अध्यक्ष रहे। जिला 1996 में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रांतीय सह मंत्री और राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य बने।

प्रदेश स्तरीय नेतृत्व क्षमता-अरुण साव बिलासपुर लोकसभा सीट से 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद निर्वाचित हुए। अरुण साव जी को अगस्त 2022 को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते हुए लगातार दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। संगठन में नई जान भरी और भाजपा को 2023 विधानसभा सभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई। और स्वंय 46 हजार अधिक मतों से लोरमी विधानसभा से विधायक चुने गए। अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया। अभी उनके पास लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, खेल एवं नगरीय प्रशासन विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जिसके जरिये पदेश में विकास कार्य कर रहें है।
क्षेत्र में विगत दो वर्षों गोड़खामहि से लोरमी कालेज फ़ॉर लेंन सड़क निर्माण खुड़िया जलाशय से पेयजल विस्तार एवं ऐसे क्षेत्र स्वास्थ्य,सड़क,पेयजल विद्युतीकरण सहित अनेको जनसुविधाओं के विस्तार को धरातल में तक पहुँचा रहे है। क्षेत्र में लगातार दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं के लिए चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को तत्काल सज्ञान लेकर प्राथमिकता में रखकर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करने में जोर दे रहे है। उनका कहना है,कि सरकार की योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने लक्ष्य है।
अरुण साव का जन्मोत्सव कार्यक्रम 25 नवंबर को हाई स्कूल मैदान लोरमी में दोपहर 12 बजे एवं ग्राम डिंडौरी बाजार में दोपहर 3 बजे पहुँचेंगे। वह बिलासपुर से कोटा होते हुए लोरमी आगमन दोपहर 12 बजे एवं नगर में स्वागत, हाईस्कूल मैदान में मंचीय कार्यक्रम पश्चात् दोपहर 2 बजे लोरमी से ग्राम डिंडौरी बाजार के लिए प्रस्थान~ग्राम सारधा दोप.2.10 बजे,ग्राम सरईपतेरा दोप.2.20 बजे,ग्राम सारिसताल दोप.2.30 बजे,ग्राम अखरार कंसरी दरवाजा संयुक्त रूप से डोंगरीगढ़ मोड़ रामूनगर अखरार दोप.2.40 बजे,ग्राम झलरी दोप.2.50 बजे, ग्राम नवागांव दयाली मोड़ दोप.3.00 बजे,ग्राम डोंगरीगढ़ दोप.3.10 बजे तथा *ग्राम डिंडौरी दोप.3.20 आगमन एवं स्वागत, साइकिल वितरण कार्यक्रम* पश्चात डिंडौरी से प्रस्थान शाम 4.00 बजे, ग्राम तिलकपुर आगमन शाम4.05 बजे,ग्राम मनकी शाम 4.10 बजे,ग्राम साल्हेघोरी शाम 4.20 बजे,ग्राम अमलडीही शाम 4.30 बजे, ग्राम खामही शाम 4.40 बजे आगमन एवं प्रस्थान होगा।

जगह जगह स्वागत-नगर में चारों मण्डल के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्रमशः अलग अलग स्वागत मंच पे स्वागत करेंगे जिसमें लोरमी मण्डल यशोदा होटल पुल के पास,देवरहट मंडल मुंगेली चौक, गोड़खाम्ही मण्डल केदार होटल के पास एवं डिंडोरी मण्डल के कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्राम डिंडौरी बाजार एवं अग्रवाल मेडिकल के पास लोरमी में स्वागत अभिवादन करेंगे। इस दौरान लोककलाकार सुनील सोनी का रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन रखा गया है।



