खेत से लौट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली! अस्पताल में मौत,



मुंगेली।(फलित जांगणे) 23 अगस्त ग्राम पंडरभठ्ठा मुख्य मार्ग पर खेत से काम कर घर लौट रही एक ग्रामीण महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। घटना के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे ग्राम पंडरभठ्ठा मुख्य मार्ग में गीता बाई 46 वर्ष पटेल स्व अशोक निवासी ग्राम पंडारभट्ठआ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली खेत से लौट रही थी, इसी दौरान मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला सिर में बर्तन लेकर पैदल चल रही। दर्दनाक घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा घटना की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के साथ घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज सोशलमीडिया में वायरल हो रहा है।