छत्तीसगढ़जागरुकतान्यूजमुंगेली/लोरमीविकसित भारतशिक्षास्कुल

शिक्षा:लाटरी पद्धति से आर.टी.ई के बच्चों का चयन…

हरिपथ:लोरमी-14 अगस्त स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत शिक्षा सत्र 2026-27 में तृतीय चरण के प्रवेश हेतु ऑनलाईन आरटीई पोर्टल के माध्यम से अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु पालकों से 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये थे। जिले में आरटीई के 216 रिक्त सीटों के विरूद्ध कुल 530 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें तृतीय चरण की प्रवेश हेतु विभिन्न अशासकीय विद्यालयों के लिए 157 सीटों का आबंटन हुआ।

अशासकीय विद्यालय संचालक संघ जिला मुंगेली के संरक्षक सुनील लहरे ने बताया कि आरटीई पोर्टल के माध्यम से लॉटरी का कार्य दिनांक 14.08.2026 को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली के कक्ष क्रमांक 210 में जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे मुंगेली की अध्यक्षता में लाटरी निकाल कर बच्चो का चयन किया गया इस अवसर पर एम.एल.देवांगन, एमआईएस प्रशासक, जे.एस.ध्रुव प्राचार्य शास.हायर सेकेण्डरी स्कूल करही, पी.सी.दिव्यप्राचार्य बी.आर.साव. सेजेस विद्यालय मुंगेली, लीला श्रीवास्तव प्राचार्य सेजेस दाउपारा मुंगेली, महेंद्र यादव आरटीई प्रभारी, नर्बद कश्यप अध्यक्ष अशासकीय विद्यालय संचालक संघ जिला मुंगेली, अविनाश चौबे संचालक अध्ययन इन्टरनेशनल स्कूल करही एवं आरटीई के अन्तर्गत आवेदन किये गये।

विभिन्न पालकगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभी अधिकारियों ने चयनित बच्चों को संबंधित विद्यालय में प्रवेश लेकर निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य को संवारने की शुभकामना प्रेषित किए।

Latest