
हरिपथ:मुंगेली – 2 नवंबर को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक पुन्नूलाल मोहले के उपस्थिति में होने वाले ‘ लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी को लेकर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलों की बैठक हुई।

अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित तैयारी बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस के द्वारा देश भर में भ्रम फैलाया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार वोट चोरी से बनी है वे लोग चुनाव आयोग को दोष दे रहे हैं वे जब जब ऐसा कृत्य करते हैं मोदी को अपशब्द कहते इसी से जनता को अवगत कराने हेतु 2 नवंबर को दोपहर बाद 2 बजे कृषि उपज मंडी प्रांगण से उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्यातिथ्य में व विधायक पुन्नूलाल मोहले की उपस्थिति में लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा प्रारंभ होगी जो महाराणा प्रताप चौक पड़ाव, मां परमेश्वरी चौक बालानी,देवांगन पारा,नंदी चौक मलहापारा,शहीद हेमू कालानी चौक सिंधी कालोनी होते हुए पुनः कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंच कर सभा के रूप में परिणित होगी। सभा को उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं अन्य नेता गण संबोधित करेंगे। इस अवसर पर मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलों के मुंगेली नगर मंडल,मुंगेली ग्रामीण मंडल,सेतगंगा मंडल,जरहागांव मंडल तथा लौदा मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। जिन्हें 2 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक अपने मंडल के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को साथ लेकर कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंचने का आह्वान किया गया है।
बैठक में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के आकस्मिक निधन पर उन्हें 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।