कवर्धाक्राईम /पुलिसन्यूजलूटपाट

तरेगाव क्षेत्र में सराफा व्यपारी से लूट मामला:तीन आरोपियों से 11.9 किलो जप्त कर गिरफ्तार

हरिपथ:कवर्धा– (नन्दकुमार यादव) 31 अक्टूबर कबीरधाम पुलिस ने त्वरित  कार्रवाई करते हुए लूटपाट की गंभीर घटना का महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 11.9 किलोग्राम चांदी के जेवरात, एक मोटरसाइकिल और 1500 रुपये नगद बरामद किए हैं। तीन आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

27 अक्टूबर की शाम प्रार्थी वेदप्रकाश सोनी के साथ लूटपाट हुई थी। सूचना मिलते ही थाना तरेगांव जंगल में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 309(6), 126(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने 100 से अधिक CCTV और 500 लोगों से पूछताछ-कबीरधाम पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत विशेष टीम बनाई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, 24 गांवों के 500 से अधिक लोगों से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

योजना बनाकर लूटे;मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने निखिल कुर्रे का पीछा कर ग्राम बिरकोना के पास पकड़ा। इसके बाद संजय भास्कर और सचिन पात्रे को भी हिरासत में लिया गया। तीनों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से लूटी गई चांदी बरामद की गई।

आरोपियों ने बताया कि 27 अक्टूबर को सभी पंडरिया शराब भट्ठी के सामने इकट्ठा हुए थे। दो बाइक से तरेगांव बाजार पहुंचकर प्रार्थी की गतिविधियों पर नजर रखी। मछरीरेवार मंदिर घाटी के पास रास्ता रोककर डंडे से मारपीट कर जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। लूट के बाद मुंगेली चौपाटी में इकट्ठा होकर जेवरात को बिलासपुर में बेचने की योजना बनाई थी।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन, निरीक्षक संग्राम सिंह, रूपक शर्मा, संतोष मिश्रा, योगेश कश्यप, अजय मिन्हा, कमलकांत शुक्ला, आशीष कंसारी सहित थाना कुकदूर, पांडातराई, पंडरिया और तरेगांव जंगल के अधिकारियों और जवानों का योगदान रहा।

Latest