क्राईम /पुलिसचिल्फीन्यूजयातायातलोरमीवाहनसड़कसमस्याहादसा

ट्रेक्टर ने पैदल चल रहे युवक को मारी जोरदार ठोकर: हादसे में ग्रामीण की दर्दनाक मौत…

हरिपथ:लोरमी-1 जून  ग्राम गोल्हा पारा कवर्धा-पंडरिया मुख्य मार्ग में एक रेत से भरी ट्रैक्टर के वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए। राह मे पैदल चल रहे युवक को जबरदस्त ठोकर मारी दी। हादसे में युवक की गम्भीर चोटें आई। ग्रामीणों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से गाँव मे मातम छा गया, परिजन सदमे है। 

मिली जानकारी के अनुसार चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोलपारा पंडरिया कवर्धा मुख्य मार्ग में सोमवार को सुबह 8:30 बजे रस से भरी एक ट्रैक्टर मुख्य मार्ग में पैदल चल रहे ग्राम सहसपुर निवासी हरिराम उर्फ (कल्लू)यादव 35 वर्ष पिता जनिराम यादव को जबरदस्त ठोकर मार दी, जिसमें युवक घायल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

ग्रामीणों के मदद से युवक को पहले गोड़खमहि तक बाईक में उसके बाद 108 एम्बुलेंस आने पर से रवाना किया गया। घायल युवक  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुचने पर घायल युवक हरिराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने थाने में मामले की सूचना दिया है। 

गौरतलब है कि क्षेत्र में इस समय ट्रैक्टर बेतरबिब ढंग से मालवाहक बनकर दौड़ रहे हैं, जिसे आए दिन छोटे-मोटे दुर्घटना आम बात हो गई है। ट्रैक्टर जैसे वहां मूलत कृषि उपयोग के लिए होती है,लेकिन आजकल यह ट्रैक्टर व्यवसाय का बड़ा केंद्र बना हुआ है? जिस पर कार्यवाही की आवश्यकता है। 

ग्रामीणों ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुँचकर दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। 

Latest