Lormiउपलब्धिछत्तीसगढ़जागरुकतानिवारणन्यूजपुलिसमुंगेली/लोरमीस्वास्थ्य विभागहादसा

मानवीय पहल: दूध से झुलसे 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने दिलाया त्वरित चिकित्सा व्यवस्था..

हरिपथ:मुंगेली/लोरमी27 जुलाई विकासखण्ड के ग्राम गोरखपुर में  कॉलर रमेश गेंदले की पत्नी गर्म दूध गंजी में लेकर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनके हाथ से गंजी छूट गई, जिससे गर्म दूध उनके 12 वर्षीय पुत्र रूपेश गेंदले के ऊपर गिर गया। घटना में बालक गंभीर रूप से झुलस गया।

लालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर में पीड़ित की घटना की सूचना डायल 112 मुंगेली को मिलते ही आरक्षक तिजराम यादव चालक गोविंद के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए घायल बालक को डायल-112 वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल मुंगेली के लिए रवाना किया।
रास्ते में डायल-108 एम्बुलेंस मिलने पर घायल बालक को बेहतर एवं शीघ्र उपचार के लिए विधिवत एम्बुलेंस स्टाफ को हैंडओवर किया गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

Latest