क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/ सरगांवयातायातवाहनविद्युत विभाग

1.50 लाख विद्युत पोल को क्षति पहुचाने वाले आरोपी चालक गिरफ्तार..

हरिपथ:मुंगेली/सरगांव– 29 अप्रेल-पुलिस द्वारा विद्युत खंभों को क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी वाहन चालक को किया गिरफ्तार। लगभग 1.50 लाख रुपये की शासकीय संपत्ति को क्षति  पहुंचाई गई है।आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव में धारा 281, 324(5) बीएनएस, 184 मोटर व्हीकल एक्ट एवं छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 139 के तहत कार्यवाही किया गया।

सरगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  25 अप्रैल को शाम लगभग 04:00 बजे ग्राम रामबोड़ चौक के पास ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 12 S/5847 के चालक द्वारा अत्यंत लापरवाही एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए विद्युत विभाग द्वारा स्थापित 11 केवी लाइन के लगभग 06 नग पीसीसी खंभों एवं विद्युत तारों को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उक्त घटना से विद्युत विभाग को लगभग ₹1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) की क्षति हुई तथा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना के संबंध में विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर श्री के.के. नेताम, सरगांव द्वारा थाना सरगांव में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसके आधार पर आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 281, 324(5) बीएनएस, 184 मोटर व्हीकल एक्ट एवं छत्तीसगढ़ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 139 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस द्वारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।

घटना के बाद से फरार आरोपी की पतासाजी कर घेराबंदी करते हुए आरोपी लालजी पाल पिता रामदयाल,उम्र – 55 वर्ष, निवासी – दीपका, वार्ड क्रमांक 12, जिला कोरबा (छ.ग.) को हिरासत में पूछताछ करने पर घटना दिनांक को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करना स्वीकार करने पर ट्रक को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त घटना के पश्चात विद्युत विभाग के सहयोग से बाधित विद्युत आपूर्ति को शीघ्र ही पुनः चालू कराया गया, जिससे आम नागरिकों को राहत मिली।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना सरगांव पुलिस की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक ज्वाला प्रसाद, आरक्षक सूरज धूरी, विश्वनाथ सिंह एवं सूर्यकांत धृतलहरे का विशेष योगदान रहा।

Latest