पोस्टमेन का खाली सिलेंडर लेकर बाईक सवार अज्ञात तत्व फरार…पुलिस जांच में जुटी…

हरिपथ:लोरमी– 26 मई नगर के पोस्ट आफिस के सामने से दिनदहाड़े अज्ञात बाईक सवार तत्व के द्वारा पोस्टमेन का खाली सिलेंडर लेकर चंपत होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने घटना की आवेदन देकर रिपोर्ट थाने में दर्ज कराया है। अज्ञात का वीडियो फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को नगर के पोस्टआफिस के सामने पोस्टमेन अशोक पूरी गोस्वामी पिता आजु पूरी गोस्वामी ग्राम देवरहट निवासी अपने पत्नी सुशीला गोस्वामी के नाम की घरेलू खाली सिलेंडर भराने लेकर मंगलवार की सुबह 9 बजे आया था। इस दौरान वह सिलेंडर पोस्ट आफिस के सामने रखकर आफ़ीस के कार्य अपने ड्यूटी में पोस्टमेन कार्य लग गया। इसी दौरान वह जब ड्यूटी कर लौटा तो देखा उसका खाली सिलेंडर गायब है। तब आसपड़ोस पतासाजी किया लेकिन नही मिला। पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज में देखा तो मंगलवार को सुबह 11.47 बजे एक अज्ञात तत्व बाईक से सिलेंडर उठाकर तेजी से निकल रहा है।
अब अज्ञात की बाईक सवार की करतूत सीसीटीवी में कैद होकर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीडित पोस्टमेन ने स्थानीय थाने में अज्ञात तत्व के खिलाफ आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच प्रारम्भ कर दिया है। गौरतलब है,की गैस किल्लत को लेकर पूरा देश परेशान है,अब पीडित के सामने बड़ी समस्या खड़ा हो गया है,जो चर्चा का विषय बना हुआ है।