8 थाना एवं 2 चौकी क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध 87 प्रकरण में 331 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1,60,100 नगद जप्त

हरिपथ:मुंगेली/लोरमी/पथरिया/जरहगांव/सरगांव– 10 नवम्बरदीपावली पर्व पर जुआ एवं असामाजिक गतिविधियों में अंकुश लगाने जिले के 8 थाना एवं 2 चौकी क्षेत्रों में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध 87 प्रकरण दर्ज कर 331 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1,60,100 नगद एवं ताश की 52 पत्तियां जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3,(2) के तहत कार्यवाही किया गया।
मुंगेली जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में ऑपरेशन बाज’अभियान के तहत 1 से 10 नवम्बर तक थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में 27 प्रकरणों में 50 जुआरियों से 14,250 रुपये, थाना लोरमी में 15 प्रकरणों में 57 जुआरियों से 14,710 रुपये, थाना जरहागांव में 14 प्रकरणों में 50 जुआरियों से 14,250 रुपये, थाना चिल्फी में 7 प्रकरणों में 27 जुआरियों से 9,260 रुपये, थाना फास्टरपुर में 04 प्रकरणों में 14 जुआरियों से 4,830 रुपये, थाना सरगांव में 04 प्रकरणों में 12 जुआरियों से 14,930 रुपये, थाना पथरिया में 3 प्रकरणों में 14 जुआरियों से 7,430 रुपये, थाना लालपुर में 7 प्रकरणों में 26 जुआरियों से 5,820 रुपये, चौकी डिंडौरी में 2 प्रकरणों में 12 जुआरियों से 23,380 रुपये तथा चौकी साकेत में 4 प्रकरणों में 19 जुआरियों से 4,470 रुपये नगद जप्त किया गया।
इस प्रकार जिले के कुल 8 थाना एवं 2 चौकी क्षेत्रों में 87 प्रकरणों में 331 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 1 लाख 60 हजार 100 रूपये तथा ताश की 52 पत्तियां जप्त की गईं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया।