उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के गांवों में सड़क बनवाने 10.81 करोड़ रुपए किया स्वीकृत….

हरिपथ:लोरमी– 29 दिसम्बर उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव जी के प्रयास से सड़क निर्माण के पांच कार्यों के लिए 10 करोड़ 81 लाख 66 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। उनके स्वीकृति के बाद मंत्रालय से इसका आदेश जारी हो गया है। करोड़ों के सड़क निर्माण कार्यों के आदेश के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों के लिए अपने विकास पुरुष विधायक श्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्ति किया है।

जारी आदेश के अनुसार, मुंगेली जिले के बावाडोंगरी से कोसाबाड़ी मार्ग लंबाई 1.15 किमी. निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 46 लाख 98 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

बावाडोंगरी से कोसाबाड़ी, कोदवा से मोहबंधा, मुंगेली के राज्य मार्ग से सेनगुड़ा तक, डोंगरिया मेनरोड से मण्डी और नवरंगपुर नवापुल से डी-3 हेडपुल मार्ग का होगा निर्माण…

कोदवा से मोहबंधा मार्ग लंबाई 2.35 किमी. निर्माण कार्य के लिये वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल किया गया है। जिसके लिए 3.19 करोड़ 77 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान किया है।
राज्य मार्ग (एस.एच. 10) से सेनगुड़ा तक मार्ग लंर्बा 2.50 किमी. निर्माण 2 करोड़ 55 लाख 63 हजार की लागत से किया जाएगा।

डोंगरिया मेन रोड से मण्डी पहुंच मार्ग लंबाई 1.80 किमी. निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 89 लाख 85 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नवरंगपुर नवापुल से डी-3 हेडपुल मार्ग लं. 1.60 किमी. निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 69 लाख 40 हजार रुपए प्रदान किया है। स्वीकृति से ग्रामीण अंचल में हर्ष व्याप्त है।



