क्राईम /पुलिसजुआ/सट्टान्यूजमुंगेलीलूटपाट

जुआ फड़;पुलिस के साथ मारपीट कर लूटपाट करने वाले नाबालिक सहित आठ आरोपी गिरफ्तार..

हरिपथ:मुंगेली-17 नवम्बर ग्राम शुक्लाभाठा के जुआ फड़ में कार्यवाही के दौरान प्रधान आरक्षक से लूटपाट &  मारपीट व पुलिस अधिकारीयो से गाली गलौच करने वाले एवं जुआरियों को बचाने वाले 1 नाबालिग सहित 8 आरोपियों से लूटपाट के रकम 2500 को जप्त कर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर  7.11.2026 को थाना फास्टरपुर पुलिस टीम को रात्रि करीबन 8.53 बजे मुखबिर के सूचना पर ग्राम शुक्ला भांठा  के जुआ फड़ रेड कार्यवाही के दौरान प्रधान आरक्षक मनोज साहू ने शासकीय वाहन बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 3 ए 1144 मे जाकर जुआ रेड कार्यवाही किया गया जिसमें ताश पत्ती से रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुये मौके पर शैलेन्द्र गबेल, प्यारे लाल साहू , गोविंद, राजेश साहू एवं 16 वर्षीय 1 नाबालिग बालक को गवाहो के समक्ष पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा था, उसी वक्त जुआ मामले के आरोपियों को छुडाने बलपूर्वक गांव के प्रमोद साहू, उमेश गबेल, खोम प्रसाद गबेल, शिव गबेल एवं शुक्ला भाठा निवासी अन्य लोग एक राय होकर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस द्वारा पकडे गये जुआरियांे को एवं उनसे बरामद 52 पत्ती ताश, एक बोरी फट्टी एवं अनगिनत नगदी रकम को शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए पुलिस टीम के अधिकारी कर्मचारियों को गाली-गलौच कर धमकी देते हाथ, मुक्का एवं झापड से मारपीट कर पुलिस कर्मचारियों को चोट पहुंचाते हुये, जुआ एवं फड़ से जप्त रकम 800 रूपये एवं पुलिस कर्मचारियों के पहने हुये कपडों से 2230 रूपये व 1440 रूपये कुल 4470 रूपये को लूट कर ले जाने की घटना कारित किये हैं। जुआ में पकडे गये आरोपी शैलेन्द्र गबेल प्यारे लाल साहू गोविंद राजेश साहू एवं 01 नाबालिग बालक तथा गांव के प्रमोद साहू, उमेश गबेल, खोम प्रसाद गबेल, शिव गबेल एवं शुक्ला भाठा निवासी अन्य लोग एक राय होकर गाली गालौच, मारपीट, लूट पाट किया गया है जिसका प्रार्थी प्रधान आरक्षक मनोज साहू द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त आरोपियो के विरूद्ध अपराध धारा 132, 218, 223(ख), 296, 115(2), 351(3), 309(6), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।
                  विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस नवनीत छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन पर मुखबीर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर प्रकरण के आरोपियों के घर पर दबिश देकर हिरासत में लेकर थाना लाये जिनसे तथ्यात्मक एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी शैलेन्द्र गबेल द्वारा जुआ फड़ से बोरी फट्टी को लुटने पर मिले 500 रूपये एवं पुलिस कर्मचारी सू लूटी गई रकम 2,230 रूपये कुल रूपये 2,730 रूपये में से कुछ राशि खर्च किया गया, शेष रकम 1,500 रूपये तथा आरोपी गोविंद गबेल द्वारा जुआ फड़ से बोरी फट्टी को लुटने पर मिले 300 रूपये एवं पुलिस कर्मचारी से लूटी गई रकम 1,440 रूपये कुल रूपये 1,740 रूपये में से कुछ राशि खर्च किया गया है शेष रकम 1,000 रूपये को पृथक-पृथक जप्त किया जाकर आरोपी  शैलेन्द्र उर्फ मुच्चु पिता केजुराम गबेल उम्र 30 वर्ष, प्यारेलाल पिता पुनवा साहू उम्र 40 वर्ष,  गोविंद पिता स्व. कृष्णा गबेल उम्र 27 वर्ष, उमेश उर्फ चन्द्रकुमार पिता सीताराम गबेल उम्र 37 वर्ष,  खोमप्रसाद पिता स्व. राजकुमार गबेल उम्र 32 वर्ष,  शिवप्रसाद पिता धनीराम गबेल उम्र 46 वर्ष,  कमलेश कुमार पिता जग्गुराम साहू उम्र 21 वर्ष एवं  1 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी शुक्लाभाठा (विचारपुर)  को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। प्रकरण फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।


संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा थाना प्रभारी फास्टरपुर-सेतगंगा, उप निरी. सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी प्रभारी साइबर सेल मुंगेली, प्रशिक्षु उनि. सीमा, भारती, सउनि. विजय बंजारा, प्रआर. मनोज साहू, नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, शिवनंदन राठौर, आर. गिरीराज सिंह, अतुल, भेषज, परमेश्वर, राहुल कांत, टेकसिंह, दुर्गेश यादव, दीपसिंह खुंटे, तीजराम यादव, अजय बंजारा, दूजराम साहू, ओमप्रकाश एवं थाना स्टाफ की  भूमिका रही।

Latest