अवैध शराबक्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/ सरगांव

62 नग पाव देशी (अवैध शराब) तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार..

हरिपथ; सरगांव– 20 नवम्बर क्षेत्र में देशी शराब तस्करी करने वाले आरोपी से 62 नग देशी शराब कीमती 6200 रूपये एवं 2 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 2931 रूपये जुमला कीमती 19131 को  जप्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया कार्यवाही।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेलद्वारा चलाये जा रहे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली डॉ प्रशांत शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया  हरविंदर सिंह से कुशल मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना सरगांव पुलिस को शहर भ्रमण के दौरान दिनांक 19.11.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बावली में सीमेंट से निर्माणाधीन स्थान पर पहुंचा जहां दो व्यक्ति दुकान के भीतर उपस्थित थे जिनसे पूछताछ करने पर एक व्यक्ति अपना नाम खिलेश कौशिक एवं दूसरा सतीश ठाकुर बताया दोनों से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ करने पर शराब रखने एवं बिक्री करने से इनकार किया, जिनका स्वयं एवं दुकान की तलाशी देने कहने पर पुलिस को धक्का देकर भागने लगा जिसको दौड़ाकर पकड़ने पर सतीश ठाकुर पकड़ में आया एवं खिलेश कौशिक चकमा देकर भाग निकले।

सतीश ठाकुर से तथ्यात्मक पूछताछ करने पर अपना नाम सतीश ठाकुर 19 वर्ष पिता राजकुमार ठाकुर निवासी ग्राम धरदेई थाना पथरिया का होना बताया तथा खिलेश कौशिक को ग्राम बावली का एवं दुकान को खिलेश कौशिक का होना बताया गया। गवाहो के समक्ष सतीश ठाकुर एवं दुकान का तलाशी लेने पर दुकान के अंदर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 27 नग देशी मदिरा कुल 4.860 बल्क लीटर एवम 35 नग देशी मदिरा प्लेन कुल 6.300 कुल जुमला 11.160 बल्क देशी मदिरा शराब कीमती 6200 रूपये एवं 2 नग मोबाइल दोनो कीमती 10000 रूपये कीपैड मोबाइल एक आधार कार्ड जिसमें खिलेश कौशिक नाम दर्ज है, सतीश ठाकुर द्वारा शराब बिक्री रकम ₹2931 पेश किया कुल जुमला जप्त संपत्ति 19131 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी सतीश ठाकुर को धारा 34,(2), 59,(क) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी सतीश ठाकुर पिता राजकुमार ठाकुर उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम धरदेई को विधिवत् गिरफ्तार कर  को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 
             उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अशोक यादव थाना प्रभारी सरगांव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक नवनीत नावेलकर, सउनि. धर्मेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल, गिरीराज, भेषज, राहुल कांत, परमेश्वर, पंकज निर्णेजक, एवं रिपीन बनर्जी की भूमिका रही।

Latest