संरक्षित वन्य क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो वाहन जप्त!

हरिपथ:लोरमी,18 नवम्बर सामान्य वन क्षेत्र के संरक्षित वन्यभूमि के ग्राम परसवारा बीट में दो ट्रेक्टर को अवैध उत्खनन करते वनविभाग ने जप्त कर कार्यवाही करने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह 8 बजे सामान्य वन क्षेत्र के ग्राम परसवारा बीट के कक्ष क्रमांक 1535 में अवैध उत्खनन करने की जानकारी मिलने पर वन्याधिकारी कर्मचारियों ने स्थल पहुँचकर दो ट्रेक्टर उत्खनन करते जप्त कर कार्यवाही किया है। दोनो वाहनों के खिलाफ पीओआर के बाद वन्याधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वन्य अधिकारी कर्मचारी ग्राम परसवारा बीट में सुबह 8 बजे अवैध अतिक्रमण हटाने गए थे,उसी दौरान सूचना मिली की कुछ लोग औजार से खोदाई कर दो ट्रेक्टर अवैध रूप से संरक्षित वन्य क्षेत्र में परिवहन कर वनभूमि को क्षति पहुचाया जा रहा है। जिस पर विभाग ने तत्काल एक्शन लिया। गौरतलब है,की कार्यवाही के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है,। मामले में तत्काल उक्त दोनों वाहनों को जप्त कर नियमानुसार वन्य अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।
फारेस्ट एसडीओ सूर्यकांत सोनी ने बताया कि दो ट्रेक्टर के खिलाफ पीओआर के बाद वन्याधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।