उत्सवन्यूजलोरमीविशेष खबर

दीपावली मिलन समारोह:डिप्टी सीएम अरुण साव ने लोरमी क्षेत्रवासियों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा किए

हरिपथ:लोरमी।19 नवंबर  क्षेत्रीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कबीर भवन में विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया। वरिष्ठजनों का सम्मान किया। वहीं स्वच्छ एवं सुंदर गणेश पंडाल, उत्कृष्ट गणेश झांकी और झांकियों को जन-जन तक पहुंचाने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पुरस्कार प्रदान किया। स्थानीय संगीत दलों द्वारा सुमधुर संगीत का प्रस्तुति दिए।

श्री साव ने कहा कि त्योहार हमारी सामाजिक और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं। ये हमें एक-दूसरे से जोड़ते हैं और साथ मिलकर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। दीपावली का पर्व भी आपसी प्रेम, सद्भाव और अपनत्व का संदेश देता है। आज लोरमी परिवार एक साथ मिलकर त्योहार की खुशियां मना रहा है। उन्होंने कहा कि लोरमी ने विकास कार्यों के साथ अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोरमी के मान, सम्मान और गौरव को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ब्राह्मण पारा

गणेश उत्सव के दौरान आकर्षक साज-सज्जा, स्वच्छता और सुंदर पंडाल के लिए गणेश उत्सव समितियों को पुरस्कार प्रदान किए। उत्कृष्ट गणेश झांकी प्रस्तुत करने वाली समितियों का भी सम्मान किया गया। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से इन झांकियों की विशेषताओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने वाले इन्फ्लुएंसर्स को भी पुरस्कृत किया गया। झांकियों में बस्तर में नक्सलवाद के खात्मे और विकास की बदलती तस्वीर को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया था। साथ ही नशामुक्ति का संदेश देकर सामाजिक जागरूकता की सराहनीय पहल की गई।

दीपावली मिलन समारोह में श्री साव ने कहा कि लोरमी की पहचान केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराएं भी इसे विशेष पहचान दिला रही हैं। गणेश उत्सव के दौरान युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी और आकर्षक झांकियों ने लोरमी को एक पहचान दी है। इन झांकियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और अध्यात्म को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। आज लोरमी की गणेश झांकियों की चर्चा दूसरे जिलों में भी हो रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। हमारा प्रयास है कि लोरमी की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को प्रदेशभर में पहचान मिले। इस अवसर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Latest