करंट की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत,पुलिस जाँच में जुटी…

हरिपथ:लोरमी–22जुलाई विकासखंड के ग्राम हरदीबांध में मंगलवार को एक किसान की करंट की चपेट में आने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हरदीबांध निवासी आनंद साहू (32 वर्ष), पिता गुरु राम उर्फ रामदयाल साहू मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे अपने अधियार खेत में मजदृरो के साथ रोपा लगा रहे थे,बगल से गए कच्चे खम्भे में मृतक अचानक विद्युत करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराए जांच के बाद किसान आंनद साहू 32 वर्ष की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा एवँ आवश्यक कार्यवाही किया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
युवा किसान की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के छोटे तीन पुत्र है। गांव में भी शोक का माहौल हैऔर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गयी है।