चुनावछत्तीसगढ़न्यूजभाजपामुंगेली/लोरमीराजनीति

बीजेपी के चार मंडल अध्यक्ष घोषित, लोरमी-सुशील,देवरहट-दिनेश,गोड़खाम्ही – लेखराज एवं डिंडौरी के राजेन्द्र…

हरिपथलोरमी-भारतीय जनता पार्टी  के प्रदेश चुनाव अधिकारी  खूबचंद पारख के निर्देशानुसार भाजपा जिला मुंगेली के जिला निर्वाचन अधिकारी  मधुसूदन यादव के अनुमोदन एवं पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक  निरंजन सिन्हा की सहमति से लोरमी विधानसभा क्षेत्र के चारो मण्डल में पार्टी द्वारा नियुक्त संगठन पर्व सहयोगी द्वारा मंडलों में जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए निम्नांकित मंडलों में उनके सम्मुख उल्लेखित कार्यकर्ताओं को सर्वसम्मति से मण्डल अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

लोरमी मण्डल के अध्यक्ष  सुशील यादव,देवरहट मंडल के अध्यक्ष  दिनेश कश्यप, गोड़खाम्ही के अध्यक्ष लेखराज ठाकुर एवं नए डिंडौरी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू की पार्टी द्वारा घोषणा किया गया है।

error: Content is protected !!