न्यूजलोरमीविशेष खबरशिक्षा

शिक्षा को बढ़ावा देने: 250 विद्यार्थियों के पढ़ाई के लिए  किसान ने दिए दान…

हरिपथ–लोरमी– ग्राम सुकली के शिक्षा के प्रति जागरूकता देखते ही बन रहा है। ग्रामीण स्तर में पढाई के लिये अभिनव पहल से शिक्षा का स्तर सुदृढ़ होगा। साधारण कृषक पहलवान सिंह राजपूत के पुत्र एवं प्रपौत्र स्व.भूपेंद्र सिंह एवं स्व.चेतन सिंह की स्मृतियों को ताजा करते हुए उनकी याद में गांव में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर जो ग्राम भारती  का एक अभिन्न हिस्सा है को नि:स्वार्थ सेवा एवं गरीब छात्रों की पढ़ाई में मदद करने व उनके भविष्य संवारने उद्देश्य से ₹22000 का आर्थिक सहायता प्रदान किया गया। 

क्षेत्र के जनपद सदस्य हरिशंकर कश्यप द्वारा सेंटेक्स पानी टंकी सेट प्रदान किया गया। वहीं ग्राम पंचायत सुकली के सरपंच प्रतिनिधि नोहर सिंह राजपूत द्वारा प्रतिवर्ष ₹25000 आर्थिक सहयोग किया ही जाता है। ज्ञातव्य हो कि इस विद्यालय में लगभग 250 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। उन्हें अनेक प्रकार के शिक्षण सामग्री,भवन निर्माण, पढ़ाई का सुंदर वातावरण बनाने के लिए यह पहल सभी के लिए अनुकरणीय और स्वागत योग्य कदम है। 

इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चलबल सिंह ने कहा कि स्कूलों में आर्थिक सहयोग एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है जो शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों के विकास में मदद करता है।

गांव के लोगों ने खासकर सरस्वती शिशु मंदिर से जुड़े पालकों, समिति के सदस्यों और ग्राम भारती के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव, सचिव फुलवारी राम यादव ने सहयोग कर्ताओं की सराहना की है तथा दानदाताओं को साधुवाद ज्ञापित दिया। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नारायण प्रसाद साहू, व्यवस्थापक अनुज जायसवाल, जेठू सिंह, राधेश्याम सिंह, मनमोहन सिंह, दुलार सिंह, उमाशंकर सिंह, आचार्य नरसिंह, मुकेश यादव एवं सनत निषाद मौजूद रहे।

Latest