सुशासन तिहार: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, लगरा, हरदी, करूहानार सहित अन्य गाँव में एक करोड से अधिक के विकास कार्यों की घोषणाये…

हरिपथ:लोरमी-1 जून ग्राम करूहानार में आयोजित समाधान शिविर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल हुए और ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आमजनों को योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराते हुए उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार के माध्यम से आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। विकास और सुशासन हमारी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शिविरों में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता से विचार कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और समाधान शिविरों में सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ता।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री साव ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने ग्राम करूहानार में शेड निर्माण हेतु 05 लाख रुपये, महामाया परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपये, ग्राम लगरा एवं हरदी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए क्रमशः 28-28 लाख रूपये, ग्राम गातापार एवं रसपालपुर में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20-20 लाख रुपये तथा बैजलपुर में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन निर्माण के लिए 05 लाख रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लोगों से सोशल मीडिया, फर्जी कॉल, लिंक और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करें। जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि संतृप्तिकरण शिविर के दौरान करूहानार क्लस्टर में 1100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित आवेदन सर्वाधिक हैं। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बन रहा है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। समाजसेवी अनीता कोमल साहू ने भी सुशासन तिहार को ग्रामीणों और गरीबों की समस्याओं के प्रभावी समाधान का सशक्त मंच बताया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया, इनमें 02 दिव्यांगों को हितग्राहियों को मोटराइज्ट ट्रायसायकल, 05 बुजुर्गों को छड़ी, 12 बुजुर्गों को पेंशन स्वीकृति पत्र, 10 किसानों को सहकारिता विभाग के अंतर्गत चेक, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत 20 महिलाओं को चेक, पांच को मत्स्य जाल, 15 को आवास चाबी, 10 को फलदार पौधे, 06 लोगों को आयुष्मान व वय वंदना कार्ड, 15 को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र, 15 को राशन कार्ड, 05 को मनरेगा जॉब कार्ड, 10 को नोनी सुरक्षा का बॉन्ड पेपर, 10 किसानों को अरहर मिनी किट, 09 खिलाड़ियों को एथलीटिक्स खेल सामग्री, तीन खिलाड़ियों को बॉक्सिंग खेल किट, 01 हितग्राही को कबड्डी मैट, 10 टीमों को क्रिकेट किट बैग और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम अजीत पुजारी,सीईओ सुरेश कवंर सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
अमलडीही में बनेगा अटल डिजिटल सेवा केंद्र, भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत”

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अमलडीही में व्यावसायिक परिसर का किया लोकार्पण*
लोरमी। उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने ग्राम अमलडीही में नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, गांव में 15 लाख रुपए की लागत से 6 दुकान बनी है। जिसका जल्द आवंटन होगा। यह परिसर स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार और नए रोजगार के अवसर सृजित करेगा।
श्री साव ने कहा कि, साय सरकार का संकल्प गांवों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। जनसुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कार्य निरंतर जारी है।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों से कहा कि, लोरमी में विकास कार्यों की गूंज दूर-दूर तक सुनाई दे रही है। क्षेत्र में चारों ओर सड़कों का निर्माण हो रहा है। फोर लेन सड़कों का कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि ग्राम में पिछले ढाई वर्षों में विकास कार्यों के लिए कुल 29 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। यहां अटल डिजिटल सेवा केंद्र स्थापित किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को घर के निकट ही ऑनलाइन शासकीय दस्तावेज प्राप्त होगी। इसके भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है।
श्री साव ने कहा कि सुशासन सरकार में विकास की योजनाएं हर घर तक पहुंच रही हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सभी गारंटियों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने गरीबों के आवास रोक दिए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने इस गांव में 515 आवास स्वीकृत किए हैं, जो क्षेत्र में सर्वाधिक हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्राम जरहापारा में आम पेड़ के छांव में लगाई जनचौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं का किया समाधान*
*ग्राम जरहापारा में बनेगी देवगुड़ी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की 5 लाख रुपए की घोषणा
लोरमी। उप मुख्यमंत्री और विधायक अरुण साव ने ग्राम जरहापारा में आम पेड़ के नीचे जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों पर चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं पर फीडबैक लिया। श्री साव ने ग्राम जरहापारा में देवगुड़ी निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की।

श्री साव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समाधान किया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं पेयजल की समस्या के लिए बोरवेल खनन होने की बात कही। वृद्धा पेंशन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने की पंचायत सचिव को हिदायत दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, डबल इंजन सरकार वनांचल क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जनमन योजना एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से वनांचल ग्रामों को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि, ढाई साल में ग्राम पंचायत मनकी में विकास कार्यों के लिए अब तक 39 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। आश्रित गांव जरहापारा में भी विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए दिए हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि, विष्णु देव साय जी की सरकार ने मोदी जी एक-एक गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश की माताओं बहनों को महतारी वंदन योजना की 27 किस्त ट्रांसफर हो चुकी है। किसानों का धान 3100 रुपए में खरीदी की है। दो साल का बकाया बोनस भी दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 26 लाख आवास की स्वीकृति हुई है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह , जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले , जिला पंचायत सदस्य अनीता साहू , सरपंच राज नंदिनी काटले, उप सरपंच रोशनी बंजारे , पंचगण, मिट्ठू राम साहू , डॉक्टर राजेश साहू , विजय जायसवाल , मिलाप साहू , ज्ञानेश्वर साहू , सुरेश जायसवाल , राजू चेलकर , जगदीश पटेल , माखन साहू , पुष्पेंद्र दिवाकर , देवा , मोहनलाल साहू , आनंद साहू , धनीराम यादव , दिनेश साहू , रामेश्वर बंजारे जी, गुरमीत सालूजा , प्रदीप मिश्रा , महाजन जायसवाल , नगरपालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , विक्रम सिंह , मंडल अध्यक्षगण दिनेश कश्यप , लेखराज सिंह , राजेंद्र साहू , सुशील यादव , जीवन साहू , तामेश्वर साहू , जवाहर दिवाकर , भानू टोंडे , परमेश्वर भानू खांडे , परमेश्वर टोंडे एवँ , भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।