अवैध शराबक्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली

अवैध शराब तस्करी करते दो बाईक के साथ तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिपथ:मुंगेली-5 सितंबर पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में अवैध शराब के साथ दो युवकों बाईक एवँ स्कूटी के  अवैध शराब बिक्री के 02 प्रकरणों में 03 आरोपी गिरफ्तार, कुल 358 पाव शराब एवं 02 वाहन जप्त भूपेंद्र घृतलहरे, सूरज भास्कर से 294 पाव देशी प्लेन शराब सहित कुल 52.920 बल्क लीटर शराब कीमती 23520 रूपये जप्त, दूसरे प्रकरण में आरोपी हरीश घृतलहरे से 57 पाव देशी एवं 07 पाव अंग्रेजी शराब कीमती 4840 रूपये के साथ आरोपियों से शराब परिवहन में प्रयोग किए 01 मोटरसाइकल एवं 01 स्कूटी जप्त की

पुलिस 3 सितंबर  को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चकरभाठा टेमरी मार्ग पर दो व्यक्ति स्कूटी से अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। संदेहियों एवं स्कूटी की तलाशी लेने पर एक थैले में 144 पाव तथा एक बोरी में 150 पाव, कुल 294 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, कुल 52.920 बल्क लीटर, कीमती 23,520 रुपये बरामद हुई। घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सी जी 28 एल 5138 को भी जप्त कर आरोपी भूपेन्द्र कुमार घृतलहरे पिता संतनराम, उम्र 26 वर्ष एवं सूरज भास्कर पिता संतोष भास्कर, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी गोरखपुर, थाना फास्टरपुर, जिला मुंगेली के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।


दूसरा मामला–  थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 02.09.2026 को टेमरी मार्ग चकरभाठा में मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक सीजी 25 क्यू 2280 से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 50 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, कुल 10.260 बल्क लीटर, कीमती 4,840 रुपये जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी हरिश घृतलहरे के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 03.09.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया था।
इस प्रकार थाना सिटी कोतवाली मुंगेली द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 02 प्रकरणों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 351 पाव देशी प्लेन शराब एवं 07 पाव अंग्रेजी शराब, कुल 358 पाव शराब, तथा घटना में प्रयुक्त 02 वाहनों को जप्त किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिला मुंगेली में नशे एवं अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली मुंगेली), प्र.उप निरीक्षक मुकेन्द्र नेताम, नवीन प्र.आर. बालीराम ध्रुव, आरक्षक अजय चन्द्राकर, संजय यादव, दीप खुंटे एवं नोहर डड़सेना की  भूमिका रही।

Latest