लोरमी में कृषि एसडीओ कार्यालय एवं खुड़िया में केज निर्माण की कृषि मंत्री की घोषणा, सदन में धर्मजीत ने मांग रखी थी

हरिपथ न्यूज ◆ रायपुर /मुंगेली●●17 मार्च को कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के बजट अनुदान मांग पर विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में नगर में कृषि विभाग का अनुविभागीय कार्यालय खोंलनें एवं खुड़िया में मछली पालन के लिये केज निर्माण की मांग रखी थी। जिस पर कृषि मंत्री सदन में घोषणा किये।
धर्मजीत सिंह ने कृषि को बजट अनुदान पर मांग पर कहा कि लोरमी क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है,वाजिब है,कि किसानों की कामकाज भी उतना ही विभाग को लेकर आता होगा। किसानों को अपनी जानकारी एवं अन्य कृषि से सम्बंधित कार्य के उच्चधिकारियों की कमी से कार्य प्रभावित अथवा समय पर कार्य नही होने से ग्रामीणों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ग्राम खुड़िया में मछली पालन के लिये केज निर्माण की भी मांग सदन में रखे थे।

ज्ञात हो कि कृषि विभाग की अनुदान बजट पर क्षेत्र किसानों की मांग को पुरजोर से उठाया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की वाजिब मांग को सदन में रखी और कृषि मंत्री से जल्द ही इस महत्वपूर्ण मांग पूर्ण करने निवेदन किये। ग्रामीणों को लाभन्वित होंगे। का अनुविभागीय कार्यालय स्थापित था,जिसे शासन ने बंद कर दिया था। अब इसे पुनः खोलने से क्षेत्रवासियों लाभान्वित होंगे। उक्त मांग पर आज कृषि मंत्री ने सदन में दोनों ही मांग पर स्वीकृति प्रदान करते हुये विधानसभा में घोषणा किये। उक्त जानकारियां राकेश छबड़ा ने दी है।