जिला कलेक्टोरेटज्ञापनन्यूजमुंगेलीहत्या

नाबालिक हत्या मामला:परिजनों ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन…

हरिपथ:मुंगेली– (फलित जांगणे)23 अक्टूबर ग्राम नेवासपुर में 17 वर्षीय नाबालिग बालिका  की संदेहास्पद हत्या के संबंध में त्वरित निष्पक्ष जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी एवं पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व सुरक्षा प्रदान करने को लेकर ग्रामीणों के साथ परिजनों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। परिजन ने थाने में जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर जुर्म दर्ज करने आवेदन दिए।

ज्ञापन में पीड़िता के दादा ने ज्ञापन में उल्लेख किया है,की थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, एफ.आई.आर. (FIR) क्रमांक 0343/2026, धारा 103 बी.एन.एस. (BNS), दिनांक 20/10/20261 के तहत जुर्म दर्ज है।
यह कि आवेदक ग्राम नेवासपुर का निवासी है और रोजी-मजदूरी का कार्य करता है। आवेदक की नातिन  (उम्र 17 वर्ष) अपने छोटे भाई  के साथ गांव के घर में रहती थी, जबकि उसके माता-पिता आजीविका के लिए हैदराबाद गए हुए थे।यह कि दिनांक 19/10/2026 और 20/10/2026 की दरमियानी रात को आरोपी अजित घृतलहरे और साहिल खाण्डे ने घर में घुसकर उसकी नातिन  की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतिका के गले पर चोट व खरोंच के निशान तथा हाथ-पैर पर धब्बे पाए गए हैं।
यह कि घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 0343/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाए है,की पीड़ित परिवार अत्यंत गरीब और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखता है। घर के मुख्य कमाने वाले सदस्य (माता-पिता) बाहर हैं और इस घटना के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे और भय के माहौल में जी रहा है। गांव में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है, कि आरोपी की गिरफतारी लोवर कोट द्वारा उन्हें तत्काल जमानतका ला!भ दे दिया गया उन्होंने जिला न्यायालय से अपील है, कि आदेश को तुरंत निरस्त करते हुए पूनः आरोपियों कि गिरफतारी का आदेश जारी कर उपरोक्त विषय को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्यवाही  करने निवेदन किये।

Latest