मुख्यमंत्री को तेंदू-तिखुर एवं शहद भेंट करने पहुँचे वनवासी ….

हरिपथ न्यूज …मुंगेली /लोरमी. . 26 मार्च वनाचंल के दूरस्थ अंचल बैगा बहुल ग्राम छपरवा में खोला गया नया उपार्जन केंद्र,आसपास के 16 से अधिक गावों के किसान हुए लाभांवित अचनाकमार टाईगर रिजर्व के अंतर्गत लोरमी के दूरस्थ अंचल बैगा बहुल ग्राम छपरवा मे इस वर्ष नया धान खरीदी उपार्जन केंद्र खोला गया है। जिससे आसपास के 16 से अधिक गावों के किसान लगभग 250 सौ अधिक पंजीकृत किसान को सीधा लाभ मिला है। ग्राम कटामी से आये ग्रामीण, किसानों ने भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तेंदू-तिखुर एवं शहद भेंट देकर नये उपार्जन केंद्र खोलने पर आभार प्रकट किया। गांव के निवासी पोकल पनरिया एवं सुखी राम बैगा ने बताया कि पहले धान बेचने के लिये उनको छपरवा के रास्ते गोबरीपाट मुख्य मार्ग के रास्ते लोरमी से नजदीकी धान खरीदी केंद्र तक पहुँचने उनको 97 किलोमीटर का सफर तय ग्राम खुडिया धान खरीदी ले जाते थे। जिससे समय एवं पैसा दोनों अधिक खर्च हो जाता था। निश्चित ही धान उपार्जन केंद्र छपरवा में खुलने से पैसा एवं समय की बचत होगी एवं आय में वृद्धि होगी। गौरतलब है,की ग्राम कटामी और खुड़िया के बीच मनियारी नदी है, जिसमें पुल नही होने से ग्रामीणों को बारिश के दिनों में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब धान उपार्जन केंद छपरवा में होने से धान का उचित दाम और परिवहन खर्च सीधे बचत होगी।
सामुदायिक वन संसधान पत्र मिलने पर ग्रामीणों को
लोरमी विकाशखण्ड के लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्राम निवासखार,सरसीहा, डंगनिया,बिंदावल सहित अन्य गांव के निवासियों ने आज सामुदायिक वन संसधान पत्र मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर निवासखार निवासी गंजन सिंह ने कहा सामुदायिक वन संसधान पत्र मिलने कहा कि अधिकार पत्र मिलने से हम खेती किसानी,मछली पालन सहित अन्य गतिविधियों का संचालन कर अपनी आय में वृद्धि एवं जंगल के सुरक्षा का भी ध्यान रखने की बात कही।
कांगेस जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि कांगेस की किसान हितैसी है,प्रदेश की मुखिया भुपेश बघेल के नेतृत्व में अब किसानों से 20 क्विंटल धान खरीदी होगी,जिससे कृषकों की सहूलियत मिलेगी। ग्राम छपरवा में धान उपार्जन केंद्र ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानरखकर सवेंदनशील सरकार ने दिखाई है।