क्राईम /पुलिसन्यूजपथरियाविद्युत विभाग

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से  युवक की दर्दनाक मौत..

हरिपथ:पथरिया– 5 अक्टूबर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदली में रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सरगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदली निवासी प्रेम लाल राजपूत 35 वर्ष  पिता रामकुमार (35) रविवार को किसी कार्य के दौरान 11 केवी हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए सरगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
सरगांव थाना प्रभारी अशोक यादव ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र से बिजली करंट लगने से व्यक्ति की मौत होने संबंधी मेमो प्राप्त हुआ है, इसके आधार पर जांच एवं पंचनामा कार्रवाई की गई है। घटना पथरिया थाना क्षेत्र की होने के कारण आगे की कार्रवाई के लिए मामला पथरिया थाना भेजा जाएगा।

Latest