अवैध भंडारणक्राईम /पुलिसजुनापारा चौकीन्यूजलोरमीवनविभाग

पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई: पूर्व सरपंच के घर से अवैध ईमारती लकड़ी बरामद…

हरिपथ:लोरमी– 16 अक्टूबर ग्राम बांधा में लकड़ी तस्करों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर  

मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर जूनापारा पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बांधा के पूर्व सरपंच खम्मन सोनवानी के घर पर रेड (छापेमारी) कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पूर्व सरपंच के पुत्र राजेश सोनवानी के कब्जे से 31 नग अवैध सागौन की लकड़ी (चिरान एवं सिलपट) बरामद की गई।   

अवैध ईमारती लकड़ी

पुलिस की मौजूदगी में वन विभाग द्वारा आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी गई है। इस पूरी सफलता में जूनापारा पुलिस स्टाफ और वन विभाग के कर्मचारियों की मुख्य भूमिका रही

Latest