क्राईम /पुलिसन्यूजबिलासपुर

भतीजे की चाकू घोंपकर हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार

हरिपथ:बिलासपुर-13 अक्टूबर लिंगियाडीह क्षेत्र के अपोलो चौक में मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में रिश्ते में चाचा ने अपने ही सगे भतीजे पर सब्जी काटने वाले औजार से 17 वर्षीय भतीजे के उपर जानलेवा हमले से दर्दनाक मौत होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वारदात के बाद  परिवार एवं मोहल्ले में मातम पसर गया।गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
धनीराम निषाद उर्फ कुदन (उम्र 38 वर्ष), पिता मनीराम निषाद, निवासी- अपोलो चौक लिंगियाडीह, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

घटना का विवरण: मामला थाना सरकंडा क्षेत्र का है। दिनांक 12.10.2026 की देर रात्रि (लगभग 11:50 बजे) प्रार्थी रवि निषाद (निवासी अपोलो चौक लिंगियाडीह) के घर में रोने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन जागे। प्रार्थी जब अपने बड़े भाई मीठालाल के कमरे की ओर गया, तो उसने देखा कि उसका भाई धनीराम निषाद उर्फ कुदन हाथ में खून से सना चाकू लेकर कमरे से बाहर निकल रहा था! कमरे के अंदर जाने पर प्रार्थी का भतीजा अमित निषाद लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला, जिसके सीने पर गंभीर चोट के निशान था कि सूचना मिलते ही तत्काल सरकंडा पुलिस मौके पर पहॅूची और परिजनों की सहायता से घायल अमित को तत्काल 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1476/2026 धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के तहत अपराध पंजीकृत किया।

मृतक

पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं विवेचना: हत्या जैसे गंभीर मामला को ध्यान में रखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  रजनेश सिंह निर्देशित किये जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा  तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकंडा पुलिस बल और फोरेंसिक टीम , एफएसएल टीम एवं फिंगर प्रिट विशेषज्ञ के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। परिजनों एवं गवाहों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक अमित निषाद अपने महिला मित्र को आये दिन घर लेकर आता था, जिसे आरोपी कुदन निषाद मना करता था और इसी के कारण अक्सर वाद-विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी इसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से अमित के सीने में वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कुंदन निषाद घटना कारित कर भागने के फिराक में था जिसे सरकंडा पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया एवं घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकू पेश किया जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया गया।

Latest