अवैध क्लिनिककार्यवाहीखपरीकलागोंडखाम्हीछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली/लोरमीराजस्व विभागसमस्यासीलस्वास्थ्य विभाग

तीन झोलाछाप डॉक्टर के अवैध क्लिनिको पर दबिश देकर प्रशासन की संयुक्त दल ने किया सील, झोला छाप डॉक्टरो में हड़कंप

हरिपथ:लोरमी-4 जून क्षेत्र के ग्राम खपरिकला, गोड़खामही में चल अवैध रुप से क्लिनिक पर कलेक्टर  के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजीत पुजारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम  अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के विरुद्ध छापामार कार्रवाई की तीन क्लिलिक को सील कर दिया। इस कार्यवाही से अवैध झोलाछाप डॉक्टरो में हड़कंप मच गया है।

क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा अवैध रूप से क्लिनिक संचालन की लगातार शिकायतें प्रशासन को प्राप्त हो रही थीं। टीम ने ग्राम खपरीकला स्थित बसंत साहू  एवँ सपन राय पिता सुचित्र राय के अवैध क्लिनिक का निरीक्षण किया गया, जहाँ भारी मात्रा में दवाइयाँ एवं उपचार सामग्री पाई गई। मौके पर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर क्लिनिक को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सील कर दिया गया।

इसी प्रकार ग्राम गोंडखाम्ही स्थित आदिति क्लिनिक में भी छापामार कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयाँ, जांच एवं उपचार सामग्री मिली। साथ ही बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के उपचार करते हुए एक व्यक्ति पाया गया। नियमानुसार उक्त प्रकरण में भी कार्रवाई की गई। तीन क्लिनिकों पर कार्रवाई होते देख क्षेत्र के दो अन्य अवैध क्लिनिक संचालक अपने प्रतिष्ठान बंद कर मौके से फरार हो गए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजीत पुजारी ने कहा कि बिना डिग्री एवं बिना लाइसेंस के क्लिनिक संचालन करना कानून का उल्लंघन है तथा मरीजों के जीवन से खिलवाड़ करने के समान है। ऐसे मामलों में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी. एस. दाऊ ने बताया कि लोरमी विकासखंड के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध क्लिनिकों के विरुद्ध अभियान चलाकर जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 संयुक्त दल में डॉ. जितेन्द्र पैकरा, श्री शैलेन्द्र पांडेय (बीपीएम),  मनोज ध्रुव (सहायक ग्रेड-1) एवं  संजय चंद्राकर (ग्रामीण चिकित्सा सहायक) सहित स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest