कोटाधर्म संस्कृति कला न्यूज
डांडिया की धूम:स्कूल के नन्हे बच्चो की मनमोहक प्रस्तुति ने मन मोहा..

हरिपथ:गोबरीपाट /कोटा– 17 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, गोबरीपाट में रंग-बिरंगे गरबा-डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

बच्चों के हाथों में रंग-बिरंगे डांडिया और छात्राओं के घाघरा-चोली और लड़कों के कुर्ता-पायजामा ने पूरे माहौल को गरबामय बना दिया। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशू जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि माँ दुर्गा की आराधना और एकता का प्रतीक है।”इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।