डिप्टी सीएम अरुण साव की 21 विद्यालयो को सौगात: बालिका शौचालय निर्माण के लिए 90 लाख,43 हजार मंजूर…



हरिपथ:लोरमी– 9 सितंबर क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुशंसा पर वीबीजी राम जी योजना अंतर्गत क्षेत्र के 21 विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण हेतु 90 लाख 43 हज़ार की स्वीकृति प्रदान की गई है।

अरुण साव ने कहा कि क्षेत्र में लगातार दौरा के दौरान विद्यालय में बालिकाओं के लिए शौचालय का कमी देखी गई, जिसको देखते हुए तत्काल संज्ञान में लेकर 21 विद्यालयों को बालिका शौचालय का निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान किया गया है। भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए विकास की योजनाएं चल रही है मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं। विद्यालयों में आगे भी विकास के लिए राशियां स्वीकृत कराई जाएगी, आप लोगों के आशीर्वाद से काम संभव हो पाया है।देखिए लिस्ट-


राशि स्वीकृत होने पर विद्यार्थियों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया गया।