कोटाधर्म संस्कृति कला न्यूज

डीएवी स्कुल में वैदिक मंत्रोच्चार से अनुष्ठान…

हरिपथ:कोटा/गोबरीपाठ– 12 अक्टूबर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, गोबरीपाठ में सोमवार को आध्यात्म और शिक्षा के संगम का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर भव्य वैदिक हवन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। हवन कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य  सुधांशु जायसवाल के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर प्राचार्य  सुधांशु जायसवाल ने अपने उद्बोधन में कहा, “शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी बहुत जरूरी हैं। डीएवी संस्था का मूल उद्देश्य ही वैदिक संस्कृति को आधुनिक शिक्षा के साथ जोड़ना है।”

हवन पूजन का कार्य विद्यालय के संस्कृत आचार्य  निर्मल खूंटे के द्वारा विधि-विधान से कराया गया। आचार्य ने वैदिक श्लोकों के साथ हवन में आहुति दिलवाई और बच्चों को हवन के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हवन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा विद्यालय परिसर “स्वाहा” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

Latest