श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना में धूम धाम से मनाया गया रुद्राभिषेक…

हरिपथ ◆ बेलगहना◆ 29 अगस्त सावन सोमवार को श्री सिद्ध बाबा आश्रम बेलगहना में रखा गया। इस आश्रम की बात की जाये तो यहाँ स्वयंभु के रूप में विराजित है,शास्त्रों के अनुसार सिद्ध बाबा जी का दर्शन पंचशील शिव जी, गणेश जी, भैरव बाबा जी,हनुमान जी,और सिद्ध पुरुष,के रूप में दर्शन करने सैकड़ो की संख्या में पहुँचे।

यह सदैव ही महापुरुषों की तपोस्थली रहा है। परमहंस ब्रह्मलीन स्वामी सदानंद महाराज जी ने अपनी त्याग तपस्या और साधना से इस अलौकिक पारदेश्वर शिव जी की स्थापना किये है जो की समूचे विश्व में अद्वितीय है।पुराणों में कहा जाता है की पारदेश्वर भगवान जी का दर्शन करने से साक्षात् भगवान शिव जी का दर्शन माना गया है ।इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान अमरनाथ ,भगवान महाकाल,एवं भगवान पारदेश्वर जी का रुद्राभिषेक किया गया।

स्वामी शिवानंद के सानिध्य में सभी आश्रमों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिसमें आचार्यो के द्वारा रुद्रिपाठ किया । रुद्रिपाठ के मंत्रो से आस पास के वातावरण शुद्ध हो जाता है,ऐसा पुराणों में कहा जाता है। पुरुषोत्तम माह में भगवान भोलेनाथ जी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्तों द्वारा गौरा गौरी नृत्य व हरी कीर्तन मंडली द्वारा राम नाम संकीर्तन और यदुवंशीओ द्वारा राउत नाच प्रस्तुत किया गया।

कटनी रेलमार्ग पर स्थित श्री सिद्धबाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना लोगों का आस्था का केंद्र हैं यहाँ दर्शन के लिए श्रद्धालु दूर दूर से आते हैं और प्राकृतिक छटा के बीच स्थापित आश्रम मे पहुँचकर मन शांत और चित्त स्थिर हो जाता हैं।

इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में कई राज्यों से एवं आश्रमों से श्रद्धालु भक्त सम्मिलित हुये जिनमे नेपाल,बिहार,उत्तर प्रदेश,मध्यप्रदेश,और छत्तीसगढ़ से श्रद्धालु अपनी अस्था लेकर् पहुँचे । पूजा पाठ होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण प्रसाद ग्रहण किये।
