निर्माण कार्यन्यूजभाजपाराजनीतिलोक निर्माण विभागलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविधानसभाशिक्षा

अरुण साव की बड़ी सौगात:15 हाईस्कूल भवनों के लिए 2 करोड़ 50 लाख स्वीकृति…

हरिपथ:लोरमी18 मई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लो.नि.वि. विशेष मरम्मत मद अंतर्गत 15 हाई स्कूल भवनों में मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 49 लाख  39 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है। 

अरुण साव ने कहा कि सुघर स्कुल सुघ्घर पढाई विद्यार्थियों के लिए अतिआवश्यक है,भाजपा सरकार शिक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है। लोरमी क्षेत्र में विद्यार्थियों ने शिक्षा को लेकर अलग पहचान बनाई हैं। क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान भवनों के लिए ध्यान केन्दित हुआ,अब भवनों की मरम्मत कार्य होने से जर्जर भवनों से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए राशि कमी नही होने दिया जायेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृति में लोरमी के गर्ल्स हाई स्कूल भवन, 16.25, झाफल हाई स्कूल भवन15.36,मोहबंधा-16.26,परदेशीकापा-19.93भालुखोंदरा-19.93, करनकापा19.93, बोड़तरा-15.73, बघमार-15.40, दाऊकापा-15.33,खपरीकला-18.23, भाठा-15.33, लगरा-14.46, कोयलारी-15.41, मनोहरपुर-16.43, चंदली-15.41 कुल 2करोड़ 49लाख 39 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है। उक्त सौगात पर ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार जताया है। 

Latest