मुंगेली

मध्यान भोजन रसोईया संघ ने कलेक्टर दर पर वेतन करने आवाज बुंलद किये…

हरिपथमुंगेली ◆ 2 जुलाई मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेशाध्यक्ष नीलू ओगरे के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सुरुज जांगडे के साथ स्थानीय सतनाम भवन में मध्यान भोजन रसोईया संघ के महिलाओं ने बैठक आहूत की गई।

संघ के महिलाओं ने बताया कि कांगेस ने अपनी मेनोफेस्टो में कहा था, कि अगर कांग्रेस की सरकार आएगी तब मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारियों की वेतन कलेक्टर दर में देने की बात कही गई थी, लेकिन राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने के बाद भी इनकी वेतन में वृद्धि नही हुई है। इसी तारतम्य में आज सतनाम भवन में जिले भर की मध्यान भोजन रसोइया संघ के महिलाओं ने बैठक आहूत किया गया।

मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेशाध्यक्ष नीलू ओगरे ने बताया कि मध्यान भोजन रसोईया बनाने वालों की मजदूरी पचास रुपये के हिसाब से दिया जाता है। जबकि आज की महंगाई में इतना रुपये होता क्या है? वायदा में मध्यान भोजन रसोईया कर्मचारियों की वेतन कलेक्टर दर में दी जायेगी। लेकिन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारी वेतन में कोई वृद्धि नही की गई है वही कलेक्टर दर में वेतन देने की मांग को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री के निवास का घेराव किया गया था।फिर भी मांग पूरी नही किया गया । उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुये कहा कि इस बार हमारी मांगो को पूरा नही होने पर प्रदेश भर की मध्यान भोजन बनाने वाली रसोईया संघ के द्वारा आने वाले चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में वोटिंग नही करेंगे? आने वाले समय मे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने बाध्य होंगे।

जिला अध्यक्ष सुरुज जांगडे ने कहा हम बहुत ही गरीबी परस्थिति से गुजर रहे है। आज महगाई आसमान को छू रही है। प्रशासन हमारी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें। वही इस अवसर पर मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेशाध्यक्ष नीलू ओगरे जिलाध्यक्ष सुरुज जांगड़े सहित हजारो की सख्या में जिला के मध्यान भोजन रसोईया संघ की महिलाएं बढ़ि सँख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!