आस्थाउत्सवदेवालयनिलंबनपरम्पराबेलगहनासांस्कृतिक

नांग पंचमी: में जोगी गुफा एवं नटेश्वर आश्रम में शिव जी का रुद्राभिषेक किया स्वामी शिवानंद ने…

हरिपथ, बेलगहना-29 जुलाई नागपंचमी के पावन पर्व पर जोगी गुफा एवं  नटेश्वर आश्रम बस्ती बगरा में भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राभिषेक कार्यक्रम स्वामी शिवानंद महाराज सामिल हुये। स्वामी जी की सानिध्य में सभी आश्रम में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,उन्ही क्रम में जोगी गुफा आश्रम लमना एवं नटेश्वर आश्रम बस्ती बगरा में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी की विधिवत शिवपूजन एवं पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर विसर्जन किया गया।

इस कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुगण उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ जी से अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशीर्वाद मांगी।

सर्वप्रथम जोगी गुफा में भगवान सदानंदेश्वर भगवान जी का पूजा पाठ कर रुद्राभिषेक सम्पन्न किया गया।तत्पश्चात पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन किया गाय। जोगी गुफा जो की प्रकृति से घिरा हुआ है।

यहाँ का झरना लोगो को अपनी ओर बरबस ही आकर्षित करता है।ओम नमः शिवाय का उच्चारण कर सभी भक्त भक्ति में झूम उठे,यहाँ पूजा होने के पश्चात बस्ती बगरा में भगवान नटेश्वर भोलेनाथ जी का विधिवत पूजन व रुद्राष्टध्यायी पाठ के साथ पंचद्रव्य से अभिषेक किया गया।

कहा जाता है की नटराज आश्रम में भगवान नटराज अभी भी नृत्य करते है उनके डमरू का आवाज सुनाई देता , इसीलिए यह श्रद्धालु भक्तों का आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहाँ लोगो का आना जाना लगा रहता है। इस बीच पूज्य स्वामी जी के साथ सभी श्रद्धालू भक्तजन गणेशपुरी कारिआम एवं मानस तीर्थ सोनकुंड आश्रम जाकर दर्शन पूजन किये। नांग पंचमी होने के कारण श्रद्धालू भक्तो की अपार भीड़ देखने मिला। बारिश में भीगते हुये भक्तो ने अपनी पुरी आस्था व श्रद्धा के साथ पूजन किये भगवान शिव जी का पूजा होने के पश्चात समित द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया । जिनमे दूर दूर से श्रद्धालु भक्त प्रसाद ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में बहुत दूर दूर से श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे जिनमे लोरमी,मुंगेली,बिलासपुर, बिचारपुर, कुरुवार,बरपाली,कारिआम, कोरबा, अपार के लोग शामिल हुए।

error: Content is protected !!