अचानकमारआसमानी कहरन्यूजराजस्व विभागलोरमीवनविभागवनांचलहादसा

वनाचंल में आँधीतुफान से 7 ग्रामीणों के मकान हुए क्षतिग्रस्त…

हरिपथ:लोरमी-11 जून वनाचंल क्षेत्र में अचानक तेज आधी तूफान में ग्राम अचानकमार लोगों का सात ग्रामीणों का मकान छप्पर उखड़कर क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ितों के आसियाने उजड़े से रहवास के लिए दिग्गतो का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मुवायजा कि मांग किये है।

क्षेत्र में प्री मानसून के पहले तेज अंधड़ तूफान ने सुदूर वनांचल के ग्राम अचानकमार में बुधवार की शाम 5 बजे अचानक मौसम ने करवट लिए एवं आचानक मौसम में हुए बदलाव से ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनकर आई एवं आसमानी आफत ने ग्रामीणों के किसी के छप्पर तो किसी के पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गये।

सरपंच मीना देवी अंनत  से जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच गयाराम साकेत, राजेश नेताम, राजकुमार नेताम, अशोक सोनवानी ,रामेश्वर कोल, शुकवारिया गोड़, जीवनलाल साकत के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सरपंच ने ग्रामीणों के लिए मुवायजा की मांग ने है। मौसम खराब के दौरान बताया जा रहा है,की एसडीएम अजीत पुजारी वनाचंल के दौरे पर रहे जो आँधीतुफान फंसे रहे और देर रात घर लौटे।

एसडीएम अजीत पुजारी ने बताया कि देर शाम वनाचंल में तेज अंधड़ आया था,क्षतिग्रस्त मकानों को आंकलन प्रकरण बनाने तहसीलदार को निर्देशित किया गया है।

Latest