लोरमी

वनांचल में तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन , जिला पंचायत अध्यक्ष महिलाओं के उत्सव सामिल हुईं…

हरिपथ..लोरमी– 30 सितंबर ग्राम सुरही में वनांचल क्षेत्र में महिलाओं के लिए तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर छतीसगढ के महत्वपूर्ण तीज त्योहार को बतौर उत्सव मनाये।

लेखनी सोनू चंद्राकर ने महिलाओं से भेंट मुलाकात कर अपने उद्बोधन में कहा कि तीजा पर्व महिलाओं के लिये यह त्योहार नही बल्कि उत्सव से कम नही है। अपने मायका में जाकर पूरा बचपन से लेकर शादी से विदाई तक की छवि सामने आ जाती है। उन्होंने कहा गग्रामीण महिलाएं छत्तीसगढ़ शासन के योजनाओं को विस्तार से बताई एवं भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने हम महिलाओं के विकास के लिये बिहान हो रिपा हो अन्य ग्रामीण शहरी लघु उद्योग जैसे अनेकों योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त , आत्मनिर्भर बनाने सहयोग प्रदान कर रहे हैं। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के अगुवाई में छत्तीसगढ़ राज्य में पुनः सरकार बनाने का दावा किये। जिससे प्रदेश समृद्ध, खुशहाल होकर देश में हमारा छत्तीसगढ़ नया आयाम स्थापित कर सके।

ग्राम सुरही

कार्यक्रम में तीतरू सिंह मरावी, अश्वनी अघन मरावी, ईश्वर जायसवाल, हेमीन मंगेशकर,बिंदु यादव,भीष्म साहू, राजकुमार मरावी, रवि मसराम ,उर्मिला यादव ,रितु बंजारे ,शांति ध्रुव, सहदेव यादव,देवेश भैय्या पंच, भुवनेश्वरी जायसवाल, भुवनेश्वरी साहू,नूतन साहू, नरेंद्र ऊटी,महलू राम, देव साईं टोप्पो बंसीलाल सचिव, विनोद परस्ते, दुर्गा लोनिया, माला, राजकुमारी ,देव कुमारी एक्का एवं जिला एवं ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी,बिहान समूह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका सहित बड़ी संख्या में एटीआर के महिलाएं उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!