Road accident: एक महिला की मृत्यु तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से हुये घायल , पुलिस ने जानबूझकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा…

हरिपथ:जरहगांव– 3 अगस्त ग्राम बरेला मे आरोपी ने लापरवाही एवं जानबूझकर गलत दिशा से तेज गति में वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मृत्यु तथा दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानबूझकर एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सड़क दुर्घटना की गंभीर घटना में आरोपी वाहन चालक अमरेश सिंह निवासी अंबिकापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश में किया गया।आरोपी चालक अमरेश सिंह के विरूद्ध थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 110/26 धारा 281,125 (ए), 105 बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विश्वनाथ बसोर निवासी शिक्षकनगर पण्डरिया द्वारा थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 अगस्त को भाभी किरण बसोर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम हरदी शादी पार्टी के आर्डर काम से गये हुये थे वापस आते समय ग्राम बरेला मेन रोड मे गाय होने से अपने मोटरसायकल एचएफ डिलक्स को साइड मे खड़ी किये थे उसी समय मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही एक सफेद रंग की स्कोडा कंपनी की कार क्रमांक सीजी 15 डीएन 3866 जिसमे सीएमओ (यूएडी) सीजी गर्वमेन्ट लिखा है उक्त कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक जानबुझकर गलत दिशा से चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक महिला की मौके पर ही मृत्यु एवं भाभी किरण बसोर व चालक को गंभीर चोट होने से अस्पताल भेजा गया है कि रिपोर्ट पर थाना जरहागांव मे अपराध क्रमांक 110/26 धारा 281,125 (ए), 105 बीएनएस के तहत कायम कर विवेचना मे लिया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने मामले मे त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त निर्देश के परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन मे थाना जरहागांव पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य संकलित किए तथा प्रत्यक्षदर्शियों एवं गवाहों के बयान दर्ज कर विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, घटनास्थल निरीक्षण एवं अन्य तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि कार चालक द्वारा जानबूझकर एवं अत्यंत लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना कारित की गई है, पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी की जानकारी एकत्रित कर आरोपी अमरेश सिंह पिता परमानंद उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 04 महेश्वर कॉलोनी अंबिकापुर गोधनपुर, थाना गांधीनगर अंबिकापुर से घटनाकारित वाहन स्कोडा कंपनी की कार क्रमांक सीजी 15 डीएन 3866 को जप्त कर विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 03.08.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.शोभा यादव, निरी. नवीन कुमार जांगड़े, सउनि लखीराम नेताम, उमेश सोनवानी, रामचंद्र जोशी की भुमिका रही।