चुनावछत्तीसगढ़जनपद पंचायतन्यूजबोडतरा-कलाभाजपामुंगेली/लोरमीराजनीतिसफलता

लोरमी में वर्षा सिंह दूसरी बार बनी जनपद अध्यक्ष , राजेंद्र साहू   निर्विरोध उपाध्यक्ष…

हरिपथलोरमी– 4 फरवरी जनपद पंचायत के चुनाव में गोड़ख़ाम्ही से जनपद सदस्य निर्वाचित हुई है,भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह जनपद में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जनपद उपाध्यक्ष पद- डिंडौरी क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य राजेन्द्र साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए है। वे इससे पहले ग्राम डिंडौरी के सरपंच रह चुके है।

जनपद सदस्यों के साथ वर्षा सिंह प्रमाण पत्र लेते

निर्धारित समय पर  सभी नवनिर्वाचित जनपद सदस्य कार्यालय पहुँच गये थे,लेकिन वर्षा सिंह के अलावा  किसी अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष के लिए नामांकन नही भरा। वैसे ही आपसी समन्यवय से उपाध्यक्ष राजेन्द्र साहू निर्विरोध उपाध्यक्ष के लिए चुने गए।

दोनो  निर्विरोध  अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को निर्वाचन अधिकारी एसडीएम अजीत पुजारी ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया।

वर्षा विक्रम सिंह
राजेन्द्र साहू

गौरतलब है,इसके पहले वर्ष 2013 से 2018 में वर्षा सिंह जनपद अध्यक्ष का दायित्व सफलता पूर्वक सम्भाल चुकी है। 2025 में पुनः जनपद अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर  उनके गाँव बोडतराकला ,गोड़ख़ाम्ही सहित नगर में हर्ष का माहौल है। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लोरमी-पंडरिया के पूर्व विधायक ठा. भूपेन्द्र सिंह की छोटी बहू है।

निर्वाचित जनपद सदस्य 1- अचानकमार सरस्वती सुरेन्द्र मरावी,खुड़िया-रूखमणी रमेश बिंझवार , डिंडौरी- राजेन्द्र कुमार साहू , अखरार-बेदराम पटेल, डोंगरिया-नोगेन्द्र कुमार , कोदवा महंत- रानी दीदी देवा मार्को पेण्ड्रीतालाब (एन)- आदित्य कुमार ध्रुव, सारधा-सरस्वती कमल राजपूत ,गोड़खाम्ही वर्षा विक्रम सिंह, मनकी-रेखा साहूनवरंगपुर- सती कौशल जायसवाल, लीलापुर-  संतोषी प्रदीप गायकवाड , बोड़तरा कला-सफुरा भार्गव ,मोहतरा तेली-पूर्णिमा फागुराम साहू -पैजनिया-हरिशंकर (रानु) कश्यप ,बैगाकापा-सुरजीत भार्गव ,चंदली-रामदुलारी परस उत्तम साहू ,बरमपुर- मेन कुमार भार्गव ,चिल्फी-दुमेश्वरी धर्मेन्द्र बघेल,खपरीकला – कन्तनीबाई चंद्राकर,बघमार – मनीता दिलीप भास्कर,फुलवारी कला – बबिता नरेन्द्रपाल बंजारा, राजपुर-मुलचंद डाहिरे, देवरहट- चंपा प्रदीप साहू ,सेमरसल-विद्यानंद चन्द्राकर सामिल है।

error: Content is protected !!