जिला स्तरीय सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में सुभाष विजेता , सृष्टि उपविजेता..….

हरिपथ ◆ लोरमी -2 जुलाई जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय सीनियर चेस चैंपियनशिप 2023 का आयोजन रविवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर लोरमी में आयोजित किया गया। इस स्पर्धा में जिले से कुल 19 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
स्पर्धा में प्रथम स्थान- सुभाष बंजारे, द्वितीय- सृष्टि गुप्ता, तृतीय-देवेंद्र कुमार पात्रे, चतुर्थ-वेंकटेश्वर दास मानिकपुरी पंचम- सोमेश सिंह राजपूत षष्ठ-अमृतेश उपाध्याय सप्तम-पीयूष सिंह,अष्टम-अमन कुमार ,नवम-राजेश पाटले, दशम-हिमेश जोशी रहे।
इनके अतिरिक्त महिला वर्ग के खिलाड़ी लक्ष्मी साहू, जिज्ञासा बंजारे, संजीवनी कुर्रे, काव्या दीवाकर को सांत्वना पुरस्कार जिला शतरंज संघ की तरफ से प्रदान किया गया।
स्पर्धा के मुख्य अतिथि विजय वर्मा चेयरमैन,मुंगेली जिला शतरंज संघ एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी , विशिष्ट अतिथि विजय अग्रवाल ,संरक्षक, मुंगेली जिला शतरंज संघ एवं सुबोध कुमार सिंह अध्यक्ष, मुंगेली जिला शतरंज संघ रहे।
अतिथियों को स्मृति चिन्ह सुबोध सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक- ओमप्रकाश वंदे तथा निर्णायक के रूप में पुनदास पाटले एवं पुन्नीलाल जांगड़े थे। स्पर्धा में चयनित प्रतिभागी 07 जुलाई से 10 जुलाई तक मुंगेली जिले में होने वाले राज्य स्तरीय सीनियर फिडे रेटेड शतरंज स्पर्धा 2023 में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।