
हरिपथ;लोरमी– 31 मार्च ग्राम परसवारा सामान्य वन परिक्षेत्र के बांध क्षेत्र से एक नर चीतल घायल अवस्था में गाँव के आवारा कुत्तों से ग्रामीणों ने जान बचाने का सवेदनशील मामला प्रकाश में आया है। गाँव के आवारा कुत्तों ने वन्यजीव को घायल कर दिया था,जिसे ग्रामीणों ने बांध से निकालकर सुरक्षित वनविभाग के सुपुर्द किये। वनविभाग ने घायल चीतल को प्राथमिक उपचार कराने के बाद कानन पेंडारी भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार 31 मार्च को ग्राम परसवाड़ा के वनक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1534 में ग्रामीण दीपक कुमार श्रीवास एवं अन्य लोगो ने बांध के ऊपरी क्षेत्र में एक दो वर्षीय नर चीतल को गाँव के आवारा कुत्तों ने घायल कर दौड़ा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उक्त चीतल पर पड़ी और उन्होने बांध में छलांग लगाकर चीतल को पानी से सुरक्षित निकालकर वन विभाग के डिप्टी रेंजर सवित ध्रुव को सूचित कर अवगत कराएं।

गौरतलब है, कि परसवारा की जंगल में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है,प्यासे वन्य जीव बांध में पानी पीने आते रहते हैं। इस दौरान आवारा कुत्तों की नजर से नहीं बच पाते और शिकार हो जाते है। परसवाड़ा वन्यजीव के लिए एक हॉटस्पॉट बनते जा रहा हैं !अनुकूल वातावरण एवँ नजदीक में पेयजल सुविधा के चलते वन्यजीव आकर्षित होते है। ग्रामीणों ने मांग किये है,की इनकी सुरक्षा के लिए वनकर्मी अतिरिक्त वनकर्मी तैनात कर आवारा कुत्तों से उनकी जान बचाये जा सके। जिससे जंगलों में इनकी शोभा बढ़ी रहे।
वनपरिक्षेत्र अधिकारी क्रिस्टोफर कुजूर ने बताया कि घायल नर चीतल घायल अवस्था मे मिला है,जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानन पेंडारी भेजा गया।



