CG-Newsआस्थाउत्सवपरम्परालोकार्पणलोरमीविकास कार्यसांस्कृतिक

महाराणा प्रताप जयंती समारोह  एवं प्रतिमा अनावरण समारोह: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह हुये सामिल… डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिए सौगात…

हरिपथलोरमी, 13 मई ग्राम सुकली में राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा  भव्य महाराणा प्रताप प्रतिमा का अनावरण कर उनकी  जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के युवओ ने बाईक रैली निकालकर गंतव्य स्थल तक पहुँचे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजपूत समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने 10 लाख रुपए की घोषणा।

श्री साव ने कहा कि, महाराणा प्रताप ने धर्म संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए अकबर के खिलाफ लड़ाई लड़ी। हल्दी घाटी की युद्ध धर्म संस्कृति और राष्ट्र भक्ति की लड़ाई थी। यह उनका धर्म के प्रति निष्ठा को बताता है। गांव में यह प्रतिमा महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेने के लिए स्थापित किया गया है। आज लोरमी का राजपूत समाज शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। यहां के छात्र ने बोर्ड परीक्षा में मेरिट में स्थान बनाया है। समाज के युवा साथी सेवा कार्य में लगे हैं। वहीं सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। श्री साव ने कहा कि, लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सुकली में एक करोड़ रुपए का विकास कार्य हुआ है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि, आज का यह अवसर महाराणा प्रताप जी के शौर्य को याद करने का है।महाराणा प्रताप का मतलब शौर्य, स्वाभिमान, त्याग, बलिदान, वीरता से है। उन्होंने जीवन भर संघर्ष कर अपने आत्मसम्मान को कायम रखा और अकबर के खिलाफ डटकर मुकाबला किया। महाराणा प्रताप ने 30 हजार सेना लेकर अकबर के एक लाख सेना से लड़ाई लड़ी। इससे हमें प्रेरणा लेनी है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि, लोरमी और सुकली के युवा साल भर सामाजिक कार्य करते हैं। रक्तदान और शिक्षा का अलख जगाने का कार्य करते हैं।डॉ रमन सिंह ने कहा कि, आज ये नया भारत है। मोदी जी ने पाकिस्तान को साफ साफ कहा दिया है कि, उधर से गोली चलेगा तो इधर से गोला चलेगा।

डॉ. रमन सिंह  मूर्ति अनावरण को एक समाज का बहुत बड़ा योगदान बताया गया। महाराणा प्रताप जीवनी को बताते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप अपने जीवन काल में कभी भी किसी राज्य शासन के लिए प्रशासन के लिए और किसी के लिए लड़ाई ना लड़कर भारत के स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़े।अपने स्वाभिमान के लिए लड़ते-लड़ते अपनी कुर्बानी दे दिए लेकिन कभी भी किसी के सामने नतमस्तक नहीं हुए।

 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यहाँ के युवाओं में कार्य करने का जज्बा है, हर क्षेत्र में अग्रणी है। मातृभूमि की स्वाभिमान की रक्षा के लिए, रक्तदान के लिए समाज सेवा के लिए अग्रणी है। उन्होंने मांग पर 10 लाख की मंगल भवन की घोषणा  एवं नगर में राजपूत समाज के भवन में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित कराने आश्वशन दिए।

 विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धर्मजीत सिंह एवं जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह ने महाराणा के जीवनी पर प्रकाश डाला और क्षत्राणियों को अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ाने के लिए आह्वान किया। 

कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह,अरुण साव के द्वारा राजपूत समाज के शिक्षा, रक्तदान, समाजसेवा, सेवानिवृत्त जैसे अनेक क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को महाराणा प्रताप के प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण देकर समानित किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष कपिल सिंह राजपूत ने किया।

कार्यक्रम समापन पश्चात डिंडोल निवासी रामनिवास सिंह फौजी पूर्व सरपंच के यहां सभी अतिथियों ने स्वपाहार किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में  उमाशंकर सिंह,संजय सिंह, गीता राजपूत , रामचरण सिंह परिहार सिंह, महावीर सिंह, देवप्रकाश सिंह, बाल्मीकि सिंह, भूपेंद्र सिंह विक्रम सिंह रमाशंकर सिंह, रमेश सिंह, सौरभ सिंह, योगेश सिंह, धनसिंह एवं समस्त ग्रामवासियों का योगदान रहा।

इससे पहले बीजेपी पदाधिरियो ने विश्राम गृह में गर्मजोशी से स्वागत किये। पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सूजीत वर्मा,कोमल गिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा ,विनय साहू, विक्रम सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय, रवि शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज,दिनेश कश्यप, राजेन्द्र साहू, दिनेश साहू,प्रदीप मिश्रा,राकेश छाबड़ा, विश्वास दुबे, नरेंद्र खत्री, देवकरण भास्कर, महाजन जायसवाल, महेंद्र खत्री, घँशु राजपूत, तितरा राजपूत, रामवतार राजपूत, सरस्वती राजपूत सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!