क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेलीहत्या

प्रेमिका को रास्ते से हटाने आरोपी प्रेमी ने हत्या कर लाश फेंकी ! पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हरिपथ:मुंगेली-15 अप्रेल ग्राम गाड़ाघाट में  प्रेमिका को ले जाकर गला दबाकर हत्या करने के मामले में एवँ मृतिका के मोबाईल को ग्राम छटन के तालाब में फेंकना मामले में आरोपी लालाराम यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को प्रेमिका को  पत्नि बनाकर अपने घर ले जाने की बात बोलकर परेशान करती थी, जिस पर आरोपी लाला यादव के द्वारा क्रोधित होकर मृतिका को रास्ता से हटाने की नियत से  मृतिका को फोन कर बुलाया और मोटर सायकल में बैठाकर उक्त स्थान में आरोपी लाला यादव द्वारा मृतिका को रास्ते से हटाने की मंशा से गला दबाकर हत्या किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थी/परिजन निवासी सेतगंगा ने थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतिका दिनांक 12.04.2026 से 13.04.2026 के दरम्यानी रात घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी, सुबह देखे तो घर पर नहीं थी। दिनांक 13.04.2026 को करीबन 11-12 बजे गाड़ाघाट में पगडंडी रास्ता में एक महिला का शव पडे़ होने की सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा जाकर देखे तो मृतिका का शव होने की पहचान होने पर रिपोर्ट पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।


आसपास लोगों से पूछताछ एवं मुखबीर की सूचना पर संदेही लालाराम यादव को तलब कर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के साथ उसका प्रेम संबंध था। इसी दौरान मृतिका द्वारा आरोपी लालाराम यादव को पत्नि बनाकर अपने घर ले जाने की बात बोलकर परेशान करती थी, जिस पर आरोपी लाला यादव के द्वारा क्रोधित होकर मृतिका को रास्ता से हटाने की नियत से दिनांक 12.04.2026 को मृतिका को फोन कर बुलाया और मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम गाड़ाघाट के पास ले जाकर गला को दबाकर हत्या कर दिया एवं मृतिका के मोबाईल को ग्राम छटन के तालाब में फेंकना बताये और जुर्म कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी लालाराम यादव के निशानदेही पर आरोपी के 01 नग टेक्नो मोबाईल एवं मृतिका की 01 नग की-पेड मोबाईल तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक सीजी-28 बी-7299 को जप्त कर आरोपी लालाराम यादव पिता बट्टा यादव उम्र 38 वर्ष ग्राम शुक्लाभांठा थाना फास्टरपुर-सेतगंगा को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 14.04.2026 को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

Latest