किसानछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली/पथरिया/लोरमीरायपुर

धान खरीदी अब 4 फरवरी तक..…

जिले में अब तक 54 लाख 94 हजार क्विंटल से अधिक हुई धान खरीदी

हरिपथमुंगेली 31 जनवरी शासन के निर्देशानुसार जिले में समर्थन मूल्य पर अब 04 फरवरी तक धान खरीदी की जायेगी।

कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसानों के हित में फैसला लेते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि को 04 दिन और बढ़ा दिया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के निर्देशों का पालन करते हुए 04 फरवरी तक धान खरीदी के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिले के कोई भी पंजीकृत किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से वंचित नहीं होना चाहिए। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिले में अब तक 54 लाख 94 हजार 539 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। जिसमें 39 लाख 13 हजार 302 क्विंटल मोटा धान, 09 हजार 144 क्विंटल पतला धान और 15 लाख 72 हजार 93 क्विंटल सरना धान शामिल है। जिले में उपार्जन केन्द्रों से अब तक 32 लाख 15 हजार 828 क्विंटल धान का उठाव मिलर्स द्वारा किया जा चुका है। खरीदी प्रक्रिया के सुचारू रूप से संचालन के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का दौरा किया जा रहा है। अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचैलियों पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।

error: Content is protected !!