आस्थाउत्सवछत्तीसगढ़धार्मिकन्यूजबेलगहना

भुलकेश्वर आश्रम एवं नर्मदा दर्शन मेला में स्वामी शिवानन्द का पदार्पण…

हरिपथ-बेलगहना- भूलकेश्वर आश्रम धौरभाठा में आयोजित एकदिवसीय संत भगवंत एवं माँ नर्मदा दर्शन मेला  में स्वामी शिवानंद सामिल हुए। आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मार्गशीर्ष स्नानदान अमावस्य को भूलकेश्वर आश्रम धौराभाठा में किया गया।श्री सिद्ध बाबा अद्वैत परमहंस आश्रम बेलगहना के द्वारा यह आश्रम संचालित किया जा रहा है।

 स्वामी शिवानंद  महाराज का आगमन 11.00 बजे धौराभाठा आश्रम में हुआ,ग्रामवासी भक्तो एवं सेवा समिति के भक्तो के द्वारा पूज्य स्वामी जी का स्वागत श्री हरिसंकीर्तन मंडलियो के द्वारा किया गया। तत्पश्चात सद्गुरु चरण पादुका एवं माँ मनिहारी नदी पर दीप दान कर आशीर्वाद लिए। माँ मनियारी नदी आस पास के क्षेत्री लोगो के लिए जीवन दायनी की भूमिका निभा रही है।

स्वामी शिवानंद  महाराज अपने उद्बोधन में संतो की महिमा का बखान करते हुये कहा की जो व्यक्ति धर्म की गंगा में डुबकी लगाता है, वह भवसागर से तर जाता है। जब तक हम भक्ति के सागर में नहीं डुबेंगे, तब तक सफलता प्राप्त नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि पंचम काल में गुरुदर्शन हो जाए व हरिकथा सुनने को मिल जाए तो व्यक्ति का भाग्य बदल जाता है। संतों के चरणों में आना भगवान के चरणों में आने के सामान है। भूलकेश्वर आश्रम धौराभाठा स्वामी जी का प्रिय स्थान रहा है। धौराभाठा आश्रम अध्यात्म क्षेत्र में एक आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहाँ पर पूज्य स्वामी  स्वामी सदानंद महाराज की स्मृति में अखंड ज्योति प्रज्वलित किया जा रहा है। श्रद्धालु भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिली। पूजा पाठ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमे सभी श्रद्धालुजन् प्रसाद ग्रहण किए ,इस कार्यक्रम में बड़ी दूर दूर से श्रद्धावान भक्त उपस्थित रहे,

error: Content is protected !!