अवैध परिवहनक्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली/जरहागांव

CG-Crime News- अवैध रूप से कार में गांजा परिवहन करते हुये पुलिस ने तीन  आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा  जेल..….             पुलिस ने 10 किलो मादक पदार्थ एवं बलेनो कार किया जप्त..

हरिपथमुंगेली/जरहागांव-23 नवम्बर  ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केंद्र के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर एक बलेनो कार से 01 लाख से अधिक कीमत का गांजा परिवहन करते हुये बलेनो कार सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने   आरोपीयो  के विरूद्ध अपराध क्र. 200/24 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध
➡️आरोपियों के कब्जे से 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000 (एक लाख) रूपये, एक नग बलेनो कार कीमती 500000/ (05 लाख) रूपये जप्त किया।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 22 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक  निर्देशन के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल एवं उप पुलिस अधीक्षक  नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन के जरिये मुखबीर सूचना मिली कि रायपुर जिले के आरंग निवासी तुषार देवांगन अपने साथी नेहरू साहू, देवेन्द्र पटेल के साथ मारूति बलेनो कार क्रमांक CG 04 NQ 1457 मे अधिक मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सरगांव पथरिया जरहागांव होते हुये लोरमी तरफ परिवहन करते आ रहे है, सूचना तस्दीक पर थाना जरहागांव स्टाफ, सायबर स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर ग्राम खम्हरिया धान खरीदी केन्द्र के पास नाकेबंदी लगाया गया रात करीबन 10.00 बजे सामने से आ रही बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 को रोककर तलाशी लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपीयो ◆ तुषार देवांगन पिता रेखराज देवांगन उम्र 24 वर्ष साकिन आरंग थाना आरंग जिला रायपुर , नेहरू साहू पिता सुथुराम साहू उम्र 35 वर्ष 3. देवेन्द्र पटेल पिता समारू राम पटेल दोनो साकिनान सारागांव थाना खरोरा जिला रायपुर छ.ग. के संयुक्त कब्जें से 10 पैकेट मादक पदार्थ गांजा वजन 10 किलोग्राम कीमती 01 लाख रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 30 हजार एवं परिवहन में प्रयुक्त बलेनो कार क्र. CG 04 NQ 1457 मिला जिसे जप्त कर आरोपीगण तुषार देवांगन, नेहरू साहू एवं देवेन्द्र पटेल का कृत्य अपराधू धारा 20 (बी) एन.डी.पी. एस. एक्ट का पाये जाने से दिनांक 22.11.2024 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

गौरतलब है,कि पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के द्वारा  अवैध रूप से गांजा तस्करी व नशा का व्यापार करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के परिपालन में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिंह राजपूत थाना प्रभारी सिटी कोतवाली/साईबर सेल , उप निरी. सुशील कुमार बंछोर थाना प्रभारी जरहागांव, साइबर सेल से दयाल गावस्कर, यशवंत डाहिरे, लोकेश राजपूत, रवि जांगड़े, अब्दुल रियाज, भेषज पाण्डेकर, अतुल सिंह, राजू साहू, गिरीराज सिंह, महेन्द्र सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह की  भूमिका रही।

error: Content is protected !!