
हरिपथ:मुंगेली -कवर्धा 10 अक्टूबर मुख्य मार्ग पर चातरखार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दशगात्र कार्यक्रम में आई महिला हादसे कि शिकार हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंगेली-कवर्धा मुख्य मार्ग पर शनिवार को ग्राम चातरखार के पास जी जे 27 टीजी 8156 वाहन के चपेट में आने से बाईक सवार महिला उतरी बंजारे42 वर्ष निवासी ग्राम नागराडीह थाना बिल्हा जिला बिलासपुर अपने पति के साथ ग्राम टेढ़ाधौरा उसलापुर अपने रिश्तेदार के यहाँ दशगात्र कार्यक्रम में आई थी,वापसी के दौरान हादसा का शिकार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग उबड खाबड़ बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण महिला बाइक से उछलकर गिर गई इस दौरान उक्त मालवाहक वाहन के चपेट में आकर मौके पर ही महिला की दर्दनाक मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर पीएम के लिए महिला का शव जिला अस्पताल भेजा है।
राज्य मार्ग में निर्माण कार्य धीमी गति के चलने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराई जाए एवं वर्तमान में बड़े गड्ढे को समतल कराए जाएं जिससे हादसे नही हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।