उत्सवकिसानछत्तीसगढ़न्यूजपौधा रोपणमुंगेलीयोजनावनविभागसांस्कृतिक

हमारी परम्परा एवं संस्कृति में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व – तोखन

सोढ़ार में कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना कर परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया गया हरेली पर्व

हरिपथमुंगेली 04 अगस्त  छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व हरेली त्यौहार जिले में आज उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुंगेली विकासखंड के ग्राम पंचायत सोढ़ार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आवास एवं शहरी मंत्रालय केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कृषि उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूरे प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री साहू ने कहा कि हमारी परम्परा और संस्कृति में हरेली त्यौहार का विशेष महत्व है। हरेली छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार भी है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह त्यौहार परंपरागत् रूप से उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान खेती-किसानी में उपयोग आने वाले कृषि यंत्रों की पूजा करते हैं, गांव में बच्चे और युवा गेड़ी का आनंद लेते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और लाभ उठाने प्रेरित किया।
विधायक  पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि हरेली पर्व के दिन पशुधन के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए औषधियुक्त आटे की लोंदी खिलाई जाती है। घर के द्वार पर नीम का पत्ता लगाया जाता है, इससे कई प्रकार की बीमारियां दूर होती है। घर में अनेक प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। आज से अनेक त्यौहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। उन्होंने प्राचीन परम्परा के अनुरूप इस त्यौहार को मनाने और इसे बरकरार रखने अपील की। उन्होंने ग्राम में महिला सदन और सीसी रोड बनाने की घोषणा की।
कलेक्टर  राहुल देव ने कहा कि सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरेली पर्व मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार को परम्परागत रूप से बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्यौहार से ही खेती-किसानी की शुरूआत होती है। उन्होंने किसानों की समृद्धि के लिए फसलों की अच्छी पैदावार की कामना की। कार्यक्रम को जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष पवन पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया पूर्णता प्रमाण पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र, एक-एक पौधा और प्रतिकात्मक चाबी प्रदान किया और बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में 03 करोड़ प्रधानमंत्री आवास का प्रावधान किया गया है। कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित नहीं होगा। जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पांडेय ने बताया कि आज 10 हितग्राहियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। ग्राम पंचायत सोढ़ार में पिछले पंचवर्षीय में 168 आवास स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से 165 आवास पूर्ण कर लिया गया है, 03 आवास प्रगतिरत है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

मंदिर परिसर में लगाया आम का पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने ग्राम के मंदिर परिसर में आम का पौधा लगाया और लोगों से पौधा लगाने की अपील की। परिसर में विधायक श्री मोहले ने आम, कलेक्टर ने अमरूद और जिला पंचायत सीईओ ने जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया।

वनमंडलाधिकारी  संजय यादव ने बताया कि जिले को हरियर मुंगेली बनाने के लिए मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना जरूरी हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक डॉ शिवकुमार बंजारा,  शैलेष पाठक, एसडीएम मुंगेली श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित विभाग के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!